नाग की मौत के 15 दिन बाद गांव में बदला लेने पहुंची नागिन…! घर के लोगों में दहशत-Video
Etah News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव से सामने आया है. बताया जा रहा है कि नाग की मौत के करीब 15 दिन बाद नागिन उसी घर में पहुंची जहां पर नाग की मौत हुई थी.
गांव के लोगों का कहना है कि नागिन 24 घंटे से अधिक समय तक उसी घर के सामने फन उठाकर फुफकारती रही और घरवाले दहशत में रात गुजारी. यह मामला सरौतिया गांव स्थित प्रवेश दीक्षित के घर से सामने आया. ये खबर पूरे गांव में फैल गई तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग नागिन को देखने पहुंच गए. नागिन की मौजूदगी से ग्रामीणों में भी दहशत रही और फिर पूरा गांव रात भर जागता रहा. सुबह होते ही वन विभाग को सूचना दी गई.
इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद नागिन को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. इस सम्बंध में वन विभाग ने गांववालों के बयान से हटके बयान दिया है और बताया है कि हाल ही में नागिन शिकार की तलाश में एक ही जगह पर रुकी थी। दरअसल बारिश के कारण चूहे घरों में घुसते हैं और इसी वजह से सांप भी चूहों के पीछे ही घरों में घुस जाते हैं और चूहों का शिकार करने के लिए लम्बे समय तक एक ही जगह पर ठहर जाते हैं. बारिश के दिनो में सांपों का घरों में घुसना आम हो गया है। तो वहीं नाग की मौत और बदले की बात पर वन विभाग ने कोई बयान नहीं दिया जबकि गांववाले इसी बात पर अड़े रहे.
फिलहाल नागिन के वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर लेने के बाद गांव वालों ने राहत महसूस की. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
#एटा : नाग की मौत के 15 दिन बाद बदला लेने पहुंची नागिन, घर में मचा हड़कंप
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव में नाग की मौत के करीब 15 दिन बाद नागिन उसी घर में पहुंची और 24 घंटे से ज्यादा समय तक फन उठाकर फुफकारती रही। नागिन की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और… pic.twitter.com/jDq7rCPnUb
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 30, 2025
ये भी पढ़े-इस देश की सरकार ने बच्चों के लिए बैन किया Youtube…सामने आई ये बड़ी वजह