AKTU News: प्रोफेसर एसपी शुक्ल बने सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक
September 2, 2026
No Comments
AKTU News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के घटक संस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के नए निदेशक प्रोफेसर एसपी शुक्ल बनाए गए हैं। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे की उपस्थिति में संस्थान के वर्तमान निदेशक प्रोफेसर वीरेंद्र पाठक से मंगलवार को प्रोफेसर शुक्ल ने पदभार ग्रहण कर लिया।
करीब 8 सालों तक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के निदेशक के पद पर रहे प्रोफेसर शुक्ला को लंबा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव रहा है। इस दौरान संस्थान के डीन एकेडमिक्स डॉ अनुज कुमार शर्मा, सहायक कुलसचिव सुनील पांडे, अविनाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।