उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही का तांडव…चीख-पुकार के Videos ने कंपा दी रूह; गृह मंत्री अमित शाह ने दिए ये निर्देश

August 5, 2025 by No Comments

Share News

Uttarkashi Cloud Burst: उत्तरकाशी जनपद के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक धराली (Dharali) गांव में बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस तबाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि रूह कंपा देने वाला है.

nbsp;

सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं और पीछे से पानी का सैलाब तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ये पानी का सैलाब जहां से भी निकला घर-घर के बहा ले गया. फिलहाल अभी तक सिर्फ चार की मौत की खबर सामने आई है तो वहीं आर्मी और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलबे में तमाम लोगों के दबे होने की खबर है. तो वहीं धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि धराली (उत्तरकाशी) में अचानक आई बाढ़ के सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और घटना की जानकारी ली. पास में ही तैनात ITBP की 3 टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है और NDRF की चार टीमें भी शीघ्र राहत कार्य के लिए रवाना की गई हैं.

पुष्कर धामी ने दी ये जानकारी

तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मीडिया को जानकारी दी कि गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी ली है. साथ ही सीएम धामी ने घटनास्थल पर चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्य के बारे में भी जानकारी शेयर की है. साथ ही गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।”

जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

उत्तराखंड के धराली के खीर गंगा में बादल फटने की घटना को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी जानकारी में बताया कि “हमें अभी तक सटीक डेटा नहीं मिला है लेकिन बादल फटने के कारण खीर गंगा में भारी मात्रा में पानी आ गया क्योंकि वहां गेस्ट हाउस, रेस्तरां, होटल हैं. हमने सेना की टीम को वहां पहुंचने का अनुरोध किया था,वहां नेटवर्क कमजोर है. मुझे चार लोगों की जान जाने की जानकारी मिली है. कुछ संपत्ति के नुकसान की भी सूचना मिली है। तहसील, पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। हम सटीक डेटा का इंतजार कर रहे हैं।”

बता दें कि बादल फटने के बाद मचे तबाही के तांडव में पूरा गांव बह गया है. जिला प्रशासन से लेकर भारतीय सेना, NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है. साथ ही स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

बता दें कि बादल फटने के बाद मचे तबाही के तांडव में पूरा गांव बह गया है. जिला प्रशासन से लेकर भारतीय सेना, NDRF और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाया जा रहा है. साथ ही स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

गंगोत्री यात्रा मार्ग पर बसे धराली गांव में कई होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे हैं. यह इलाका पर्यटन को लेकर खासा महत्वपूर्ण और फेमस है लेकिन कमजोर भौगोलिक स्थिति और भारी बारिश के कारण हर साल यहां प्राकृतिक आपदा आती रहती है. फिलहाल सरकारी अधिकारियों की मानें तो मातली में तैनात ITBP की 12वीं बटालियन से एक 16 सदस्यीय टीम धराली पहुंच चुकी है.तो वहीं इसी बल की एक और टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. साथ ही NDRF की 4 टीमों को भी राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है.

10 अगस्त को भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया, उत्तराखंड के कई हिस्सों में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. फिलहाल धराली उत्तरकाशी क्षेत्र में बादल फटने के बाद और भारी बारिश के कारण सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहे तो वहीं आगे भी आसार हैं कि स्कूल आदि बंद ही रहेंगे. तो वहीं उत्तरकाशी बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि होने से चपेट में आई करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कुड गदेरे में बह गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुड गदेरा उफान पर होने के कारण आस-पास के इलाकों में अफरातफरी मची हुई है.

ये भी पढ़ें-ढाबे पर बना रहा था थूक-थूक कर रोटी…गिरफ्तार-Video