दिल्ली की राजनीति में इस Video ने मचाया हड़कंप…क्या सच में केजरीवाल को हराने के लिए दोस्त बनी भाजपा और कांग्रेस? आतिशी का बड़ा खुलासा

September 1, 2025 by No Comments

Share News

Devendra Yadav Viral Video: सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी द्वारा एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है जिसमें दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव एक पॉडकास्ट में कुछ सवालों के जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो ने दिल्ली की राजनीति में भूचाल ला दिया है और तमाम सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

दरअसल इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं कि अगर आम आदमी पार्टी को हराना है तो जरूरी है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को हराया जाए. कम से कम आप के बड़े चेहरों को घेर लेते हैं तो शायद हमारा रास्ता आसान हो और कहीं न कहीं हम उसमें कामयाब भी हुए हैं. इसी के साथ ही वह एक अन्य सवाल के जवाब में कह रहे हैं कि दिल्ली में कांग्रेस ने जीतने का लक्ष्य रखा भी नहीं था बल्कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए ही कांग्रेस ने पूरी प्लानिंग की थी.

फिलहाल ये वीडियो कितनी सही है ये तो जांच का विषय है और इसकी पुष्टि भी खबर स्टिंग नहीं करता है. लेकिन इस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर “देवेंद्र यादव” का नाम जमकर वायरल हो रहा है और कांग्रेस को भाजपा की बी पार्टी कहा जा रहा है तो वहीं ये भी केंद्र सरकार पर ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली में कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत की वजह से ही नेशनल हेराल्ड के मामले में किसी भी कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी आज तक नहीं हुई. 

तो वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने बीजेपी को जिताने लिए लड़ा. दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री और आप की नेता आतिशी ने दावा है कि अरविंद केजरीवाल को हराने के लिए षडयंत्र रचा गया है जिसमें दोनों पार्टियां पर्दे के पीछे दोस्त बनी रहीं और लड़ाई का सिर्फ दिखावा करती रहीं.

आम आदमी पार्टी ने इस वीडियो को जारी कर कहा है कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी के गठजोड़ पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया है. बीजेपी ने कांग्रेस के कंधे पर रखकर चुनाव लड़ा और कांग्रेस ने बीजेपी की बी टीम बनकर आम आदमी पार्टी को हराने के लिए क्या-क्या नहीं किया.

आतिशी ने शेयर किया ये वीडियो

आतिशी ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा, दिल्ली की जनता अब सच जान चुकी है… बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर केजरीवाल जी को हराने की साज़िश रची थी। ये कोई आरोप नहीं बल्कि खुद दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष का कुबूलनामा है। दोनों पार्टियाँ ऊपर से लड़ाई का दिखावा करती हैं लेकिन पर्दे के पीछे दोस्ती निभाती हैं। जनता सावधान रहे, ये लड़ाई जनता vs बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत की है।

सिसोदिया ने लगाया ये बड़ा आरोप

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी इस वीडियो को लेकर कहा है कि ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने भाजपा को जिताने के लिए क्या-क्या किया, ये बात पर्दे के पीछे साफ नजर आ रहा था, लेकिन अब दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने खुद कैमरे पर आकर कबूल कर लिया है कि ये बात सच थी. उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि “दिल्ली में कांग्रेस ने जीतने के लिए नहीं बल्कि बीजेपी को जिताने के लिए ही चुनाव लड़ा था. अपने बयान में सिसोदिया ने आगे कहा कि कांग्रेस भाजपा की गोद में बैठी हुई है, ये बात हम जितनी जल्दी समझ लेंगे उतना इस देश का भला होगा नहीं तो हमेशा की तरह पर्दे के पीछे से ये लोग गठबंधन कर जनता के लिए काम करने वाली पार्टियों के खिलाफ ऐसे ही षड्यंत्र रचते रहेंगे.

ये भी पढ़ें-“एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होते-होते बची…” सवार कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल का बड़ा दावा; प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग