“एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होते-होते बची…” सवार कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल का बड़ा दावा; प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Air India Flight: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल का सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होते-होते बची है. ये उड़ान तिरुवनंतपुरम से दिल्ली की थी. खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट कर दिया गया था लेकिन लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली जिससे विमान दो घंटों तक हवा में चक्कर लगाता रहा और यात्रियों की सांसें अटकी रही.
फिलहाल कांग्रेस ने दावा किया कि चेन्नई में जब लैंडिंग की परमिशन मिली तो रनवे पर पहले से एक और फ्लाइट मौजूद थी. इस कारण एयर इंडिया के पायलट को लैंडिंग इमरजेंसी में कैंसिल करनी पड़ी और वापस टेक ऑफ करना पड़ा. कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने इस पूरी घटना को लेकर ये भी कहा है कि ‘पायलट की सूझबूझ से ही हमारी जान बची है.’ तो दूसरी ओर उनके इस पोस्ट पर एयर इंडिया ने रिप्लाइ करते हुए कहा, ‘खराब मौसम कि वजह से तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट करना पड़ा.फ्लाइट को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.’
Air India flight AI 2455 from Trivandrum to Delhi – carrying myself, several MPs, and hundreds of passengers – came frighteningly close to tragedy today.
What began as a delayed departure turned into a harrowing journey. Shortly after take-off, we were hit by unprecedented…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 10, 2025
पढ़ें क्या लिखा कांग्रेस सांसद ने?
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2455 – जिसमें मैं,कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे – आज भयावह रूप से त्रासदी के करीब पहुँच गई। जो देरी से शुरू हुआ था, वह एक कष्टदायक यात्रा में बदल गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमें अभूतपूर्व अशांति का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे बाद, कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया। लगभग दो घंटे तक, हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे, जब तक कि हमारे पहले प्रयास के दौरान एक दिल दहलाने वाला क्षण नहीं आया – बताया जाता है कि उसी रनवे पर एक और विमान था। उस क्षण में, कैप्टन के तुरंत रुकने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली। दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया। हम कौशल और भाग्य से बच गए। यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती। मैं @DGCAIndia और @MoCA_GoI से आग्रह करता हूँ कि वे इस घटना की तत्काल जाँच करें जवाबदेही तय करें और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक फिर कभी न हो।”
Dear Mr Venugopal, we would like to clarify that the diversion to Chennai was precautionary due to a suspected technical issue and poor weather conditions. A go-around was instructed by Chennai ATC during the first attempted landing at Chennai airport, not because of the presence…
— Air India (@airindia) August 10, 2025
एयर इंडिया ने दिया ये जवाब
वेणुगोपाल की इसी पोस्ट पर एयर इंडिया ने जवाब देते हुए लिखा है, ‘प्रिय श्री वेणुगोपाल, हम इस बात को स्पष्ट करना चाहते हैं कि चेन्नई की ओर मोड़ना संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम की स्थिति के कारण एक एहतियाती कदम था. चेन्नई हवाई अड्डे पर पहली बार उतरने की कोशिश के दौरान चेन्नई एटीसी द्वारा गो-अराउंड का निर्देश दिया गया था, न कि रनवे पर किसी अन्य विमान की मौजूदगी के कारण. इसलिए हमारे पायलट ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित हैं और इस मामले में उन्होंने पूरी उड़ान के दौरान मानक प्रक्रियाओं का पालन किया. हम समझते हैं कि ऐसा अनुभव असहज हो सकता है और इस मोड़ के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. हालांकि, हमारे लिए सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता है. आपके समझ के लिए धन्यवाद.’
बता दें कि एयर इंडिया ने ये बयान 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही उड़ान को लेकर दिया है. AI2455 के पायलट ने संदिग्ध टेक्निकल समस्या और रास्ते में मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर चेन्नई की ओर फ्लाइट को मोड़ दिया था और फ्लाइट पूरी सुरक्षा के साथ चेन्नई में उतर गई थी. इसके बाद यहां पर विमान की आवश्यक जांच के लिए रोका गया. तो वहीं एयर इंडिया ने बयान में ये भी कहा कि हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है. चेन्नई में हमारे सहयोगी यात्रियों को असुविधा को कम करने के लिए सहायता प्रदान कर रहे हैं. यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जा रहा हैं. एयर इंडिया ने ये भी लिखा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.