ABVP कार्यकर्ताओं व LLB छात्रों पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां…विधानसभा घेराव; अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना-Video
Barabanki ABVP-LLB Students News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एलएलबी कोर्स की मान्यता को लेकर श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय के सामने एलएलबी छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
तो वहीं इस मामले में यूपी की सियासत भी गर्मा गई है. पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने छात्रों पर लाठियां बरसाती पुलिस का वीडियो शेयर कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है, “बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज, सरकार की नाकामी और हताशा की निशानी है।“
दूसरी ओर इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है और इसी के बाद सीओ सिटी हर्षित चौहान को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही नगर कोतवाल आरके राना को हटा दिया गया है।
हर चोट गवाही है श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के शैक्षिक भ्रष्टाचार के खिलाफ ABVP की लड़ाई की।#ABVPLucknow pic.twitter.com/zffUX1oDoM
— ABVP (@ABVPVoice) September 2, 2025
तो दूसरी ओर इस घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का घेराव कर दिया है और जमकर नारेबाजी की है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छात्र कहते दिख रहे हैं कि हमने मुख्यमंत्री पर भरोसा किया था अच्छी शिक्षा मिलेगी लेकिन पुलिस तो हम पर लाठीचार्ज करवा रहे है, हमें पीट रहे है.
विद्यार्थी केवल अपने अधिकारों और भ्रष्टाचार के खिलाफ सच बोल रहे थे, तब उन्हें हिंसा और दमन से रोकना प्रशासन के डर को ही दर्शाता है।
शैक्षिक भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं ने जब शांति व लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाई, तभी श्री रामस्वरूप मेमोरियल… pic.twitter.com/xqJvWP6HS3
— ABVP (@ABVPVoice) September 2, 2025
तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. छात्रों व ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज प्रकरण में जांच करने के लिए मंगलवार को आईजी और कमिश्नर पहुंचे हैं. घटना के सम्बंध में पीड़ितों का बयान दर्ज कर घटना का स्थल जायजा लिया है.
बता दें कि कोतवाली नगर के चिनहट-देवा मार्ग पर श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय स्थित है. यहां पर एलएलबी की मान्यता को लेकर छात्रों में आक्रोश था। इसी को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे. विद्यार्थियों का आरोप है कि कई सालों से परीक्षा नहीं कराई गई है और मान्यता भी रद्द हो गई है. बावजूद इसके विश्वविद्यालय लगातार एडमिशन ले रहा है. तो वहीं विद्यार्थियों के समर्थन में दोपहर में एबीवीपी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
आज ABVP के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भारी संख्या में ABVP कार्यकर्ता लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे हैं. ये लोग कल बाराबंकी में हुए लाठीचार्ज को लेकर नाराज हैं. pic.twitter.com/cIzly9JjcU
— Priya singh (@priyarajputlive) September 2, 2025
विरोध प्रदर्शन बढ़ता गया और फिर करीब चार बजे पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं, जिसमें 22 लोग को गम्भीर चोटें आईं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीट रही है और छात्रों का कॉलर पकड़ कर ले जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और हाथापाई की जिससे सीओ सिटी समेत पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए। मेयो अस्पताल में घायलों के उपचार के दौरान एक बार फिर स्थिति बेकाबू होते होते बची।
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, घायलों को देर रात जिला अस्पताल लाया गया। इसी बीच जिलाधिकारी आवास के गेट पर पहुंचे कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंका. तो वहीं लाठीचार्ज की खबर के बाद एबीवीपी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी बाराबंकी देर रात पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज, सरकार की नाकामी और हताशा की निशानी है। pic.twitter.com/lmXghPka4H
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 2, 2025
विश्वविद्यालय के चांसलर पर लगा बड़ा आरोप
भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य व पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह आदि के साथ नगर कोतवाली पहुंचे एबीवीपी के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई ने सीओ सिटी हर्षित चौहान, चौकी इंचार्ज गजेंद्र प्रताप, दारोगा अभिषेक राय और भाड़े पर लाए गए रोहित, अंकित व विपिन सिंह सहित कई लोगों पर हमले का आरोप लगाया और तहरीर दी. उन्होंने तहरीर में बताया कि हमला विश्वविद्यालय के चांसलर पंकज अग्रवाल के इशारे पर किया गया है।
दोनों पक्षों ने की मुकदमे की तैयारी
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, इस गम्भीर मामले में पुलिस के साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं यानी दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है। पुलिस की ओर से पांच और एबीवीपी की ओर से 22 चोटिल लोगों का मेडिकल कराया गया है। एबीवीपी ने इस मामले में तहरीर भी दे दी है।
#बाराबंकी:- रामस्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज प्रकरण की जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या मंडल के आईजी प्रवीण कुमार पहुंचे। उन्होंने मेयो अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। मामले में CO सिटी हर्षित चौहान को CO ऑफिस… pic.twitter.com/fHCPD39F55
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) September 2, 2025
पूरी चौकी पर होगी कार्रवाई
इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साक्ष्य के तौर पर ये बता रहे हैं कि पुलिस ने कितनी बेरहमी से छात्रों पर लाठियां बरसाई है. तो वहीं माना जा रहा है कि जांच के बाद अभी और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी बाकी है. गदिया पुलिस चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है. एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच पूरी होने पर के बाद चौकी पर कार्रवाई की जाएगी।
जांच को पहुंचे आईजी आयोध्या
सीएम योगी के संज्ञान लेने और शासन के आदेश के बाद पूरे प्रकरण की जांच करने आइजी अयोध्या प्रवीण कुमार बाराबंकी पहुंचे। इस दौरान मंडलायुक्त भी साथ रहे. उन्होंने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। आरोपित सीओ हर्षित चौहान सहित कई पुलिसकर्मियों के बयान लिए। तो दूसरी ओर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे. इनके भी बयान लिए गए हैं. कई घंटे तक पुलिस लाइन में जांच पड़ताल के बाद घटना स्थल का जायजा लिया गया। दूसरी ओर छात्रों द्वारा लगाए गए आरोप के बाद विश्वविद्यालय की मान्यता की जांच के लिए पहुंचे मंडलायुक्त राजेश कुमार ने मान्यता संबंधी कागजात भी ले लिए हैं.
लगेगी आग तो आयेंगे घर कई जद में,
यहां पर सिर्फ हमारा मकान थोड़े है…!!🤦🥺#बाराबंकी में #योगी जी की पुलिस ने जिस तरह अखिल भारतीय परिषद #ABVP के छात्रों पर लाठियां भांजी है,उसपर आक्रोश स्वाभाविक है…!डीएम और कप्तान के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताने का काम शुरू हुआ है..!… https://t.co/sRa2IvOVaZ pic.twitter.com/wtQ2F9Ou6i
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) September 1, 2025