नेपाल में इस बात से नाराज युवाओं का शुरू हुआ बड़ा प्रदर्शन…संसद परिसर तक पहुचे; कर्फ्यू के बीच अभी तक 18 की मौत, 100 से अधिक घायल-Video
Nepal Protest News: सोमवार को भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू के न्यू बानेश्वर में मौजूद संसद भवन परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया बैन होने से नाराज नई जेनरेशन के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और गेट पार कर संसद के भीतर घुसने की कोशिश करने लगे.
इसके बाद प्रदर्शनकारी बेकाबू होने लगे तो काठमांडू डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस की ओर से पूरे न्यू बानेश्वर में कर्फ्यू लगा दिया गया. इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 18 की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.
Banning social media in #Nepal is like shutting the door on youth without opening a window.
Yes, social media is a Pandora’s box but it’s also today’s public square.
You can’t silence millions without offering meaningful alternatives. #Nepalprotest— Kumar Manish (@kumarmanish9) September 8, 2025
तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि काठमांडू में Gen-z (नई जनरेशन) प्रोटेस्ट तेज होने के बाद देश में फेसबुक, एक्स, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि ऐप खुलने लगे हैं. हालांकि इसको लेकर अभी सरकार या फिर इंटरनेट कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन देश भर के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने दावा किया है कि फेसबुक समेत कई सोशल नेटवर्क चलने लगे हैं. तो वहीं कर्फ्यू को लेकर मुख्य जिला अधिकारी छाबीलाल रिजाल ने कहा कि सेक्शन 6 के तहत दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से कर्फ्यू लगाया गया है, जो रात 10 बजे तक लगा रहेगा.
💥 NEPAL
Looks like Bangladesh type Modus operandi: Youth protesting against the govt on roads, entering Parliament & creating chaos.
01 protester died, several injured.#BreakingNews #Nepalprotest #chaos pic.twitter.com/IoyBq9V6bL
— Mritunjay Kumar (@Mritunjayrocks) September 8, 2025
बता दें कि देश में सोशल मीडिया बैन की नाराजगी के खिलाफ इन युवाओं ने पहले शांतिपूर्ण विरोध की बात कही थी लेकिन प्रदर्शन के उग्र हो गया और वे संसद भवन तक पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन करने लगे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें भारी संख्या में युवा प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
नेपाल में Gen G का आंदोलन पूरे नेपाल में फैला। सरकार सेना की मदद से दमन पर उतरी। अब तक 14 युवाओं की मौत पुलिस की गोली से हुई ।
कोई सरकार सोशल मीडिया पर कैसे अंकुश लगा सकती है इसलिए कि वहाँ उनके कारनामे के खुलासे हो रहे हैं…!
नेपाल सरकार
राजधानी काठमांडू #Nepalprotest… pic.twitter.com/SRPIUh6JVw— Rahul Saini (@JtrahulSaini) September 8, 2025
इसी के साथ ही ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोलियां चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है. प्रदर्शनकारियों की भीड़ में अधिकतर कम उम्र के लड़के-लड़िकयां दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में दावा किया जा रहा है कि जब युवाओं ने सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना शुरू किया तो सरकार ने व्हाट्सएप, फेसबुक सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बैन लगा दिया. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई और भी वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें युवाओं पर गोली लगती हुई दिखाई दे रही है और जिस युवक के गोली लगी वह धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा. नेपाल की ये स्थिति चिंताजनक है और पड़ोसी देशों खासकर भारत की चिंता बढ़ाने वाली है.
Kathmandu (Nepal) : Five killed, 42 injured as violent protests erupt in Kathmandu over social media ban#kathmadu #SocialMediaBan #Nepalprotest #Nepal pic.twitter.com/4k6F2Fxctn
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) September 8, 2025
एक प्रदर्शनकारी ने किया ये दावा
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने दावा करते हुए कहा, “सत्ता में बैठे लोग अपने फैसले हम पर नहीं थोप सकते हैं. पुलिस की गोली मेरे दोस्त को लगी. संसद के अंदर से भी गोलियों की आवाज आ रही है.” काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद नेपाल के बुटवल और भैरहवा शहरों में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू सोमवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक लगाया गया है. तो वहीं युवा अपने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर लगातार प्रदर्शन करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं. तो वहीं प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने के लिए सरकार ने सड़क पर सेना को उतार दिया है.
ये भी पढ़ें-गहरी नींद में सो रहा था परिवार…AC हुआ ब्लास्ट और पति-पत्नी-बेटी सहित चार की हुई मौत-Video