पत्नी खड़ी सरकार के खिलाफ और पति पुलिस में…जब रोकने आया विरोध प्रदर्शन; कमाल का Video हुआ वायरल

September 15, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला एक पुलिस कर्मी के चेहरे के बिल्कुल पास यानी हेलमेट के पास जोर-जोर से नारेबाजी कर रही है और उसके आस-पास तमाम लोग खड़े हैं वहीं महिला नारेबाजी के साथ ही उस शख्स के सामने मुस्कुरा भी रही है. तो दूसरी ओर वीडियो में शख्स भी मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है.

ये वीडियो एक्स पर Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) के अकाउंट से शेयर किया गया है और प्रदर्शन कर रही महिला व पुलिस पुरुष को पति-पत्नी बताया गया है. पोस्ट में लिखा गया है ये बहुत ही अनमोल पल है..!! पत्नी सरकार के खिलाफ धरने में प्रदर्शन कर रही है और पति पुलिस में है जिसे प्रदर्शन को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी मिली हुई है। पत्नी सरकार के खिलाफ और पति सरकार के साथ एक दूसरे के विरुद्ध आमने सामने खड़े हैं। कमाल का नजारा है..!!

तो वहीं इसी वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कॉमेंट करते हुए ग्रोक (@grok) से इस वीडियो की सत्यता के बारे में पूछा है. इस पर एक यूजर का जवाब देते हुए ग्रोक ने बताया है कि यह वीडियो स्पेन से प्रतीत होता है। पुलिस की वर्दी पर “POLICIA” स्पेन की नेशनल पुलिस का है। सटीक घटना की पुष्टि नहीं, लेकिन विरोध प्रदर्शन का दृश्य लगता है। हालांकि एक अन्य यूजर के सवाल का जवाब देते हुए ग्रोक ने कहा है कि यह वीडियो 2013 का इटली का है, जहाँ एक प्रदर्शनकारी ने पुलिस अधिकारी के हेलमेट को चूमा था। वे पति-पत्नी नहीं हैं; यह दावा सही नहीं है।

फिलहाल ये वीडियो किस जगह का है और वास्तव में महिला पुलिसकर्मी की पत्नी है या नहीं, इसकी सही जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 3 शिक्षकों की सेवा समाप्त… BSA ने वेतन रिकवरी की कही बात; शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप