लड़कियों के लिए ठीक नहीं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय…छेड़खानी और मारपीट के बाद बोली छात्रा…Video
Jhansi Bundelkhand University: सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवती ने आरोप लगाया है कि झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वह एडमिशन के लिए गई थी. जहां पर उसके साथ बदमीजी की गई. इसके बाद कुछ छात्रों ने आरोपित छात्र की पिटाई कर दी. इसी के साथ ही छात्रा ने ये भी कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लड़कियों के लिए ठीक नहीं है. उसने भी कहीं दूसरे विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया है.
तो वहीं छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। कुलसचिव राज बहादुर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसी के साथ कहा है कि दोषी पाए जाने पर छात्र को विश्वविद्यालय से बाहर किया जाएगा। तो दूसरी ओर इस वीडियो पर ADG ZONE KANPUR (@adgzonekanpur) की ओर से झांसी पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
क्या कहा छात्रा ने?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रा ने बताया कि ये घटना 11 सितम्बर की है. वह कृषि विज्ञान संस्थान में बीएससी एग्रीकल्चर में एडमीशन लेने के लिए गई थी. इसी दौरान कुछ मनचले छात्रों ने उसके ऊपर अभद्र व अश्लील छींटाकसी की. इसी के साथ ही छेड़खानी की. छात्रा ने आरोपित की पहचान बताते हुए कहा कि उसने लाल रंग की टी शर्ट पहन रखी थी. इसी के साथ ही छात्रा ने कहा कि वह इस घटना से बहुत आहत है और इसीलिए उसने कहीं और एडमिशन ले लिया है. इसी के साथ ही छात्रा ने कहा कि गर्ल्स के लिए ये विश्वविद्यालय गंदा और निराशजनक है.
#झाँसी : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ बदतमीजी की जा रही थी, जिस पर छात्रों ने आरोपित की पिटाई कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलसचिव राज बहादुर ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषी… pic.twitter.com/wQVaEwak5u
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) September 16, 2025
ये भी पढ़ें-PM मोदी की मां के AI Video पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश…कांग्रेस-भाजपा में छिड़ी जंग