Lucknow: छात्राओं ने समझा जीवन में स्वच्छता का महत्त्व…प्रतियोगिता में मारी बाजी

September 26, 2025 by No Comments

Share News

Lucknow: प्रदेश में लोक कलाओं को सहेजने वाली संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की संस्था लोक कला संग्रहालय अपनी लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए तो जानी ही जाती है. वह शैक्षिक संस्थानों के सहयोग से राज्य सरकार की नीतियों का समुचित क्रियान्वयन करने में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।

इसी क्रम में बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ और लोक कला संग्रहालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता, श्रमदान और पौधारोपण करवाया गया।

Girl students understood importance of cleanliness-

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने लोक कला संग्रहालय के संग्रहालयाध्यक्ष डॉ कृष्ण ओम सिंह, वीथिका सहायकद्वय अनुपमा सिंह और छाया का विद्यालय परिसर में स्वागत किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने दिनचर्या और जीवन में स्वच्छता के महत्त्व के विषय में छात्राओं को जानकारी दी। उसके पश्चात स्लोगन प्रतियोगिता का प्रारंभ हुआ।

स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन रागिनी यादव और मंजुला यादव के निर्देशन में हुआ। कक्षा 6 से कक्षा 12 तक 75 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। स्वच्छता के महत्व को बताते हुए छात्राओं ने सुंदर और संप्रेषणीय स्लोगन तैयार किये। उमा रानी यादव, सीमा आलोक वार्ष्णेय, पूनम यादव और रागिनी यादव ने जूनियर तथा सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के लिए तीन-तीन विजेताओं का चयन किया।

सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की अनुराधा जायसवाल प्रथम स्थान, हर्षिता मिश्रा द्वितीय स्थान पर तथा सुमन कनौजिया तृतीय स्थान पर रही तथा जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की इल्मा प्रथम, फातिमा द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रही। इन समस्त विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

समस्त प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिए गए। इस प्रतियोगिता के आयोजन में शालिनी श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव, माधवी सिंह, मीनाक्षी गौतम और प्रतिभा रानी का भी सहयोग रहा। सभी के द्वारा स्वच्छता के संबंध में शपथ ग्रहण की गई और उसके पश्चात् लोक कला संग्रहालय की टीम, समस्त शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं कर्मचारियों द्वारा कक्षा कक्ष और विद्यालय परिसर की साफ सफाई करके श्रमदान किया गया, फिर सभी ने मिलकर पौधारोपण किया।

ये भी पढ़ें-प्रधानाध्यापक ने अपने अधिकारी (BSA) पर बरसाई बेल्ट, अखिलेश यादव ने कहा-झूठी हाजिरी…-Video