Lucknow: छठ पूजा के लिए गोमती नदी के घाटो पर होगी समुचित व्यवस्था…मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश
Lucknow Chhath Puja: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. छठ पूजा दीवाली के बाद मनाया जाएगा. इसको लेकर लखनऊ में मंडलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने सम्बंधित अधिकारियों को गोमती घाटों पर समुचित व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया है. आज उनकी अध्यक्षता में गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त एवं स्वच्छ निर्मल बनाने व छठ पूजा के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ.
सिंचाई विभाग को दिया ये निर्देश
बैठक आयुक्त कक्ष कार्यालय में हुई. बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने सिंचाई विभाग के संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोमती नदी की फ्लैशिंग कार्य अच्छे से कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिससे गोमती नदी के घाटों पर बदबू न रहे। सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 17 अक्टूबर से गोमती नदी की सफाई कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने मेन पावर व मशीनरी की संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए गोमती नदी की सफाई कार्य तत्काल प्रारम्भ कराये जाने के निर्देश दिये।
जल निगम को मिली ये जिम्मेदारी
जल निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि 32 नालो का पानी गोमती में आकर गिरता है। जिसमे से 26 नाला टैपट है। जिसके क्रम में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि शेष नालो को भी टेप्ट करा लिया जाए। 730 mld डिस्चार्ज है और 600 mld ट्रीट करते हैं। उन्होंने कहा कि 130 mld का जो गेप है। उसको पूरा करने के लिये एक पद्धति बनाकर आवश्यक कार्यवाही किया जाए। उन्होंने कहा कि गोमती नदी में कूड़ा न जाने पाये। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के नगर निगम द्वारा एंटी आर्डर ट्रीटमेंट भी अवश्य कराया जाये।
नगर निगम को ये निर्देश
उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने नगर निगम के संबधित अधिकारियों के निर्देश दिया कि गोमती नदी में सॉलिड बेस्ट मटेरियल पानी के ऊपर तैरता न मिले। इसकी नियमित रूप से नगर निगम द्वारा साफ-सफाई कराते रहे। उन्होंने कहा कि जिन नालो का पानी गोमती नदी में गिर रहा है उन नालो पर ग्रिल लगा दिया जाए। जिससे सॉलिड बेस्ट मटेरियल गोमती नदी में ना जाये।
छठ पूजा को लेकर कही ये बात
बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने छठ पूजा के दृष्टिगत मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था व मार्ग प्रकाश, हाईमास्क, पार्किंग, रैम्प आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ ही नगर निगम को निर्देश दिया गया कि जहां जहां घाटों पर गंदगी है, काई व जल कुम्भी आदि को हटवाया जाए। सभी घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम, समुचित बैरिकेडिंग की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था व घाटों पर जहाँ पर पानी गहरा है वहां पर भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पाए।
इसके बाद मंडलायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि घाटों के पास मोबाइल शौचालय व साफ सफाई की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा कराई जाए। सभी घाटों पर चिकित्सको की टीम को भी लगाया जाए ताकि आकस्मिक स्थिति से बचा जा सके। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहें। सभी घाटों पर पेय जल की व्यवस्था, स्वच्छता व सेनेटाइज़ेशन पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित कराया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रथमेश कुमार, नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने लड़की को किया ‘बैड टच…’ महिला सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस- Video