कोर्ट की कार्यवाही के बीच…वकील साहब का रोमांस करते Video वायरल
Lawyer Kissing Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक वकील महिला को किस (Kiss) करता नजर आ रहा है. हालांकि महिला खुद को उससे छुड़ाने की कोशिश करती है. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट किया जा रहे हैं तो वहीं इस वीडियो को दिल्ली हाई कोर्ट का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, दिल्ली में एक वकील ऑनलाइन सुनवाई कर रहे थे. इसी दौरान वह अपना कैमरा बंद करना भूल गए और एक महिला को अपनी ओर खींचकर किस करने लगे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही उनकी बड़ी फजीहत हो रही है और वकील साहब को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. फिलहाल इस वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये घटना मंगलवार की है. वकील साहब किसी केस की ऑनलाइन सुनवाई कर रहे थे. दरअसल किसी केस में कोर्ट प्रोटोकॉल के तहत वीडियो कॉफ्रेंसिंग से कार्यवाही होनी थी. बताया जा रहा है कि जिस वक्त वकील साहब का ये रोमांटिंक वीडियो बना, उस वक्त कोर्ट की कार्यवाही शुरू नहीं हुई थी और लोग जज के आने का इंतजार कर रहे थे.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वकील साहब अपने कमरे में कोर्ट की ड्रेस (अटायर) में बैठे हुए दिख रहे हैं और उनका केवल एक तरफ का चेहरा की कैमरे में दिख रहा है. इसी दौरान साड़ी पहने हुए एक महिला उनके सामने खड़ी दिखती है. इसके बाद वकील कथित तौर पर महिला का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचता है लेकिन महिला कुछ हिचकिचाती है और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है.
इसी दौरान वकील साहब महिला को किस कर देते हैं. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे वकील साहब की जमकर खिल्ली उड़ाई जा रहा है. फिलहाल वकील साहब और महिला दोनों की ही अभी पहचान नहीं हो सकी है.
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं. तो वहीं कोई ये भी कह रहा है कि ये नौकरानी है या फिर कोई और जिससे वकील साहब रोमांस कर रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) द्वारा शेयर किया गया है जो कि सुप्रीम कोर्ट के लॉयर हैं. फिलहाल ये वीडियो कई सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल हो रहा है.
Delhi High Court 😭😭😭 pic.twitter.com/dXZEzyRE4Z
— Shashank Shekhar Jha (@shashank_ssj) October 15, 2025
ये भी पढ़ें-ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने लड़की को किया ‘बैड टच…’ महिला सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस- Video