Accident: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराने के बाद…दिल दहला देने वाला Video वायरल

October 16, 2025 by No Comments

Share News

Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर इतनी तेज घूमी की यात्रियों का सिर चकरा गया. गनीमत रही कि बस धराशायी नहीं हुई जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई.

यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पीजी कॉलेज के समीप बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। हरोली से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन ऊना डिपो की तेज रफ्तार बस अचानक हाईवे किनारे डिवाइडर से टकराने के बाद इस तरह से अनियंत्रित हुई कि सड़क पर 190 डिग्री एंगल से घूम गई और यात्रियों का सांस अटक गई.

तो वहीं बस तेजी से घूमने के बाद हाईवे किनारे दुकान से टकरा गई। इससे बस का फ्रंट शीशे समेत करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. सभी यात्री सुरक्षित बच गए. तो वहीं हाईवे किनारे चल रहे दो राहगीरों ने भागकर जान बचाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सुबह सात बजे हुआ।

हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे जो कि सुरक्षित हैं. हादसे के वक्त हाईवे भी खाली था. नहीं तो बड़ी घटना हो जाती. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है.हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बस से शिमला भिजवाया गया।

यात्रियों ने कहा कि जब बस तेजी से टकराई तो सभी भगवान का नाम लेने लगे और सुरक्षित बच गए. एक यात्री ने बताया कि बस सुबह 6:20 बजे हरोली बस अड्डे से रवाना हुई थी और 40 मिनट बाद ही हादसा हो गया।

एचआरटीसी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। बस को हरोली के गांव धनपुर का चालक रविंद्र कुमार चला रहा था। जांच में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार में थी और इसी वजह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और बस पूरी तरह घूम गई. हादसे के करीब 10 मिनट बाद ही मौके पर पुलिस और एचआरटीसी के अधिकारी पहुंच गए और तथ्य जुटाए हैं। माना जा रहा है कि इस हादसे के बाद चालक पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है और विभागीय जांच भी बैठ सकती है. फिलहाल जिस दुकान से बस टकराई थी उससे समझौता हो गया है लेकिन रिपोर्ट के आधार पर चालक को चार्जशीट करने समेत अन्य कार्रवाई हो सकती है। हालांकि चालक का मेडिकल करवाकर एमएलसी कटवा दी है।

ये भी पढ़ें-प्रेमिका को शॉपिंग करवाने निकला नगर निगम कर्मचारी… रास्ते में मिल गई पत्नी; फिर…Video