प्रेमिका को शॉपिंग करवाने निकला नगर निगम कर्मचारी… रास्ते में मिल गई पत्नी; फिर…Video

October 13, 2025 by No Comments

Share News

MP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ती नजर आ रही हैं तो वहीं एक शख्स दोनों को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है. यह वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है और करवा चौथ से ठीक पहले का बताया जा रहा है.

यह वीडियो शहर के नंदा नगर मेन रोड का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि शख्स नगर निगम में कर्मचारी है वह प्रेमिका को बाइक से लेकर बाजार में करवा चौथ की शॉपिंग कराने के लिए निकला था लेकिन इसी दौरान उसकी पत्नी को किसी परिचित ने इसकी खबर दे दी. इस पर गुस्से से तमतमाई पत्नी मौके पर पहुंच गई और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.

महिला ने सड़क पर ही किसी की परवाह किए बगैर पति के साथ ही उसकी प्रेमिका पर चिल्लाना शुरू कर दिया और गालियां भी दी. साथ ही एक-दो थप्पड़ भी जड़े. वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि उसने पति से कहा कि घर में बीवी और बच्चे हैं, फिर यह सब क्या है? इस पर पति सफाई देने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी का गुस्सा कम नहीं हुआ. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर ये हाई वोल्टेज ड्रामा देखते रहे व ट्रैफिक भी कुछ देर के लिए रुक गया. फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद पति की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही दोनों महिलाओं ने इस पर कुछ कहा है. खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-अजब-गजब: सोते वक्त जिंदा सांप निगल गई महिला…! डॉक्टर ने निकाला तो कांप गई रूह-Video