UP Board Datesheet 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की जारी हुई डेटशीट जारी….देखें पूरा टाइम टेबल

November 5, 2025 by No Comments

Share News

UP Board Datesheet 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UP Board) प्रयागराज द्वारा 2026 में होने वाली कक्षा 10 और 12 की वार्षिक परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी गई है. टाइमटेबल के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. दोनों ही परीक्षाएं एक साथ शुरू होंगी और एक ही साथ यानी 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी।

परीक्षा को लेकर 5 नवंबर की शाम 6:44 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जानकारी शेयर की गई है. परिषद ने अपने एक्स हैंडल पर ये जानकारी शेयर करते हुए परीक्षा डेट शीट भी जारी की है. कार्यालय सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा गया है कि ‘माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को खत्म होंगी.

कक्षा 10 की परीक्षा

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 में 18 फरवरी से शुरू होगी. पहले दिन हिन्दी विषय की परीक्षा होगी. निर्धारित तिथियों के साथ दो-दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से लेकर दिन के 11:45 बजे तक होगी हो वहीं सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.

अगर प्रमुख विषय देखें तो हिन्दी के बाद सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की परीक्षा 20 फरवरी 2026 को होगी तो वहीं अंग्रेजी की परीक्षा 23 फरवरी, विज्ञान की परीक्षा 25 फरवरी और गणित की परीक्षा 27 फरवरी, संस्कृत की परीक्षा 28 फरवरी को होगी.

कक्षा-12 की परीक्षा

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी हिन्दी विषय के साथ शुरू होगी.दो शिफ्ट में परक्षी होगी. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगी.

मुख्य विषयों में हिन्दी के बाद नागरिक शास्त्र का पेपर 19 फरवरी को होगा तो वहीं संस्कृत और अंग्रेजी की परीक्षा 20 फरवरी, इतिहास की परीक्षा 21 फरवरी, जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा 23 फरवरी, अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 24 फरवरी, केमिस्ट्री और समाज शास्त्र 25 फरवरी, भूगोल 26 फरवरी, फीजिक्स और सैन्य विज्ञान 27 फरवरी, मानव विज्ञान 7 मार्च, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र का पेपर 9 मार्च तो वहीं कम्प्यूटर 12 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें-अंडा खाने के बाद सीने में उठा दर्द-घबराहट…चंद मिनटों बाद 32 साल के युवक की मौत