AKTU News: एकेटीयू इंजीनियरिंग के छात्र वेब डेवलमेंट में हो रहे निपुण

November 16, 2025 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) लगातार अपने छात्रों को नई तकनीकी में दक्ष बनाने के लिए कोशिश जारी किए हुए है. इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर विशेषज्ञ छात्रों से सीधे मुखातिब होते हैं और छात्रों को वर्तमान उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक तैयार करते हैं. तो वहीं छात्रों को जो भी सवाल करने होते हैं उसे भी वह इन कार्यक्रमों में पूछ सकते हैं.

कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग स्कोरटेक कंपनी के सहयोग से इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए ऑफलाइन माध्यम से दो कार्यशालाओं का आयोजन करा रहा है. ऑफलाइन मोड में विश्वविद्यालय परिसर में 17 से 22 नवंबर तक दो कोर्स कराए जा रहे हैं तो वहीं वेब डेवलपमेंट एवं एचवीएसी के दो कोर्स 15-15 घंटे के होंगे. इसमें बीटेक, द्वितीय, तृतीय चतुर्थ वर्ष के एवं पासआउट छात्र शामिल होंगे.

वेब डेवलपमेंट में जहां विशेषज्ञ फ्रंट एंड डेवलपमेंट, बैक इंड डेवलपमेंट, हाइबरनेट ओआरएम, डाटाबेस मैनेजमेंट, डेवलममेंट एंड क्लाउड प्लेटफॉर्म के बारे में बतायेंगे तो वहीं एचवीएसी कोर्स के दौरान एचवीएसी के सामान्य जानकारी एवं उसका चित्रांकन, एसी वेंटिलेशन लेआउट, चिल्ड वाटर स्किमेटिक लेआउट, साइकोमेट्रिक चार्ट, हीट लोड कैलकुलेशन की जानकारी देने के साथ साइट विजिट भी कराया जाएगा.

कोर्स पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. यह कोर्स न केवल छात्रों को स्किल्ड बनायेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करायेगा. डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो0 नीलम श्रीवास्तव के अनुसार विश्वविद्यालय अपने छात्रों को नई तकनीकी में प्रशिक्षित करने को प्राथमिकता दे रहा है. ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें.

ये भी पढ़ें-सनातन पदयात्रा का मुस्लिम युवकों ने किया स्वागत…धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ जमीन पर बैठीं शिल्पा शेट्टी-Video