सनातन पदयात्रा का मुस्लिम युवकों ने किया स्वागत…धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ जमीन पर बैठीं शिल्पा शेट्टी-Video

November 15, 2025 by No Comments

Share News

Dhirendra Shastri’s Sanatan Padyatra: भारत के हिंदुओं को एकजुट करने और देश को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) देश भर में लगातार सनातन हिंदू एकता पदयात्रा (Sanatan Padyatra) कर रहे हैं. इस दौरान उनकी यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं. इसी बीच अयोध्या से ठीक पहले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत करने के लिए सलमान और शाहरुख खान नाम के युवकों ने उनका स्वागत किया तो धीरेंद्र शास्त्री ने भी उनके इस कार्य को सराहा है और उनकी प्रशंसा की.

तो दूसरी ओर ब्रज की भूमि पर पहुंची पदयात्रा में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सहित के साथ ही राजपाल यादव और एकता कपूर भी पहुंचे. इस दौरान शिल्पा शेट्टी जमीन पर बैठी हुई दिखाई दीं और उन्होंने इस पदयात्रा में बढ़चढ़ कर लोगों से हिस्सा लेने के लिए कहा. बता दें कि इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत भी बिगड़ गई थी. हालांकि जल्दी ठीक होते ही उन्होंने फिर से अपनी पदयात्रा शुरू कर दी है. बता दें कि बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर से 7 नवंबर को शुरू हुई थी और इसका समापन 16 नवंबर के दिन वृंदावन श्री बांके बिहारी मंदिर में होगा.

मुस्लिम समाज को दिया ये संदेश

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने सलमान और शाहरुख खान नाम के युवाओं का हाथ पकड़ कर कहा कि अपने मजहब के लोगों को समझाएं कि यह देश सभी का है. अगर कभी देश में दंगा जैसी स्थिति बनती है तो देश के साथ-साथ आपका भी बड़ा नुकसान होगा. यही नहीं आपकी कौम भी बदनाम होगी. उन्होंने कहा कि हम अब्दुल कलाम को सैल्यूट करते हैं और रसखान व रहीम के दोहे भी पढ़ते हैं. यह देश हम सभी का है. मदरसे और अन्य संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चों को देश के बारे में बताना चाहिए.

शिल्पा शेट्टी ने दिया ये संदेश

शिल्पा शेट्टी ने सनातन पदयात्रा को लेकर कहा कि इससे पूरे देश को जुड़ना चाहिए. शिल्पा शेट्टी ने कहा हम सनातनियों का हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने का प्रयास रहता है, लेकिन धर्म के लिए चलना भी उतना ही जरूरी है जितना कि उसके मार्ग पर चलना. उन्होंने संस्कृत का श्लोक ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ बोलते हुए कहा ‘जो धर्म की रक्षा करते हैं, धर्म उनकी रक्षा करता है. तो वहीं इस यात्रा में शामिल होने पर शिल्पा शेट्टी की जमकर तारीफ हो रही है.

ये भी पढ़ें-हम न तो आपके बकरीद…धीरेंद्र शास्त्री ने पटाखों को लेकर कही ये बात; हो रही आलोचना-Video