मिड-डे मील में निकला मेंढ़क…डर गए बच्चे; Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
Gwalior Mid-Day Meal: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मध्याह्न भोजन (Mid Day Meal) खाने से मेंढक निकाला गया है. बता दें कि मिड डे मील योजना के तहत देश भर के सरकारी स्कूलों में दोपहर का भोजन बच्चों को वितरित किया जाता है. तो वहीं देश के तमाम हिस्सों से पहले भी मिड डे मील में छिपकली सहित कई चीजों के निकलने की खबरें सामने आ चुकी हैं.
तो वहीं ताजा खबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गोकुलपुर में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की बताई जा रही है. इससे पहले भी यहां के श्योपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में बच्चों को प्लेट की जगह कचरे के कागज पर खाना परोसने का मामला सामने आया था. तो वहीं इस ताजा घटना का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने मंगलवार को मामले की जांच का आदेश दिया है.
बताया जा रहा है कि मिड-डे मील में मेंढक निकलने पर बच्चे डर गए और उनको उबकाई आने लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधय प्रदेश में कई बार मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं तो वही इसको लेकर सवाल भी खड़े किए गए हैं. कहा जा रहा है कि पहले भी कई बार मिड-डे मील में इल्ली-कीड़े मिले हैं और बासी–दुर्गंधयुक्त भोजन की शिकायतें भी सामने आई हैं.
फिलहाल अभी ये साफ नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है. तो वहीं वीडियो में साफ दिख रहा है कि मिड-डे मील परोसने वाली महिला ने बाल्टी से कलछी में सब्जी उठाई तो उसमें मेंढ़क का एक बच्चा निकला. इस पर वीडियो में एक महिला कहते हुए दिख रही है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में मिड डे मील में सब्जी में मेंढ़क का बच्चा निकला है बताइए इस तरह का खाना दिया जा रहा है. इसके बाद में स्कूल स्टाफ ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर में मिड डे मील की सब्जी में मेंढक निकलने का मामला सामने आया है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा- “मोहन सरकार के मठाधीश खुद के लिए पकवान चाहते हैं और स्कूल के बच्चों को दूषित भोजन देते हैं!” pic.twitter.com/DnTymfe1dM
— Ratan Gupta (@ratanguptabid) December 2, 2025
ये भी पढ़ें-“संचार साथी ऐप” पर मचा घमासान…विपक्ष ने बताया जासूसी; विवाद बढ़ने पर सरकार ने लिया यू-टर्न तोड़ा भ्रम-Video
19 साल के युवक ने सनातन संस्कृति के लिए किया ऐसा काम …PM मोदी-CM योगी भी हुए फैन; Video