Madhya Pradesh: स्कूल बैग खोने पर थाने पहुंची बच्ची…फिर पुलिस ने किया ये काम-Video
Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची बता रही है कि उसका स्कूल बैग खो गया था. इस पर उसने पुलिस अंकल से शिकायत की तो पुलिस अंकल ने उसका बैग ढूंढ दिया. इस पर बच्ची ने पुलिस को धन्यवाद दिया. बच्ची ने पुलिस से शिकायत के दौरान कहा कि बैग में उसका होमवर्क है और ऑटो में उसका बैग खो गया है.
इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला और बच्ची का बैग ढूंढ कर उसे सौंप दिया. इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया और पुलिस के कार्य को भी काफी सराहना मिल रही है. ये घटना मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर से सामने आई है.
शुजालपुर में एक भावुक और प्रेरणादायक घटना सामने आई, जब तीसरी कक्षा की एक बच्ची ऑटो में स्कूल बैग छूट जाने के बाद सीधे थाने पहुंच गई। मासूम बच्ची ने पुलिस से कहा, “उसमें मेरा होमवर्क है, प्लीज ढूंढ दीजिए”। pic.twitter.com/SeLGsyilgq
— Uttam Hindu (@DailyUttamHindu) December 27, 2025
ये भी पढ़ें-नाक से बार-बार आ रहा था खून…अस्पताल पहुंची तो निकाली गई जिंदा जोंक; डरा देने वाला Video वायरल