नाक से बार-बार आ रहा था खून…अस्पताल पहुंची तो निकाली गई जिंदा जोंक; डरा देने वाला Video वायरल

December 26, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची की नाक से जोंक (लीच-leech) निकालते हुए दिखाया जा रहा है. इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई और एक सवाल खड़ा हुआ कि क्या ऐसा भी हो सकता है कि किसी की नाक में छोटा लेकिन इतना खतरनाक जीव चला जाए?

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि 12 साल की एक बच्ची को 2 महीने से दाईं नाक में दर्द हो रहा था और उसकी नाक से बार-बार खून आ रहा था। हालांकि घरवालों का दावा था कि उसे कोई चोट नहीं लगी थी फिर खून क्यों आ रहा था नाक से. पहले तो इसे मामूली दर्द समझकर अनदेखा करते रहे लेकिन फिर दर्द तेज हो गया तो घर वाले डाक्टर के पास लेकर पहुंचे इससे डाक्टर ने पानी डालकर फोर्सेप से जोंक निकाली।

इस वीडियो ने लोगों को दंग कर दिया है. घरवालों का कहना है कि वह रोज़ जानवर चराने खेत-जंगल जाती थी. बच्चा है समझ नहीं पाई होगी और किसी तरह से जोंक उसकी नाक में घुस गई. ये घटना कहां की है इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन ये वीडियो लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जरूर देता है.

हालांकि सोशल मीडिया पर कई और इसी तरह के मामलों के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी तरह एक अन्य वीडियो में डॉक्टर एक छोटे बच्चे की नाक से लीच निकालते हुए दिख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BiBuTiVi (@bibutivi)

ये भी पढ़ें-लड़की ने की बॉयफ्रेंड से शादी…परिवार ने गाजे-बाजे के साथ निकाल दी अंतिम यात्रा-Video