“मुंह में पेशाब कर दूंगी…” महिला दारोगा ने तमातमा कर शख्स से कहा…तो लोगों ने सरकार से कर दी ये अनोखी मांग-Video

December 30, 2025 by No Comments

Share News

UP Police: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला दारोगा एक कार वाले से तमतमा कर कह रही हैं कि मुंह में पेशाब कर देंगी. हालांकि उन्होंने इसे और भी गंदी तरह से कहा है जिसे वीडियो में सुना जा सकता है लेकिन यहां लिखा नहीं जा सकता. उनकी इस भाषाशैली को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सरकार से और शौचालय बनवाने की अनोखी मांग तक रख दी है.

दरअसल महिला दारोगा का ये दबंगई भरा वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया है. हालांकि महिला दारोगा रत्ना राठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वह मेरठ के बॉम्बे बाजार इलाके में अपनी कार से थीं. वह मेरठ की रहने वाली हैं और रविवार शाम मुजफ्फरनगर से मेरठ अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान बॉम्बे बाजार के पास ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. तो गाड़ी निकालने को लेकर उनकी कार की दूसरी कार में सवार एक दंपति से कहासुनी हो गई.

आरोप लगाया जा रहा है कि मामूली विवाद के दौरान महिला दरोगा ने इस कदर अपना आपा खो दिया कि सीधे दबंगई पर उतर आई और अपनी कार का गेट खोलकर युवक से अभद्रता करने लगीं और मुंह में जो आया वो कह दिया. यहां तक मुंह में पेशाब करने तक की बात कह दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि महिला दरोगा ने कार सवार युवक को बेल्ट से पीटने और जेल भेजने तक की धमकी भी दी थी. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि महिला दरोगा की कार के सामने एक अन्य वाहन खड़ा होने से वह और अधिक आक्रोशित हो गईं हालांकि इस दौरान दूसरी कार में बैठी महिला ने बीच-बचाव कर की कोशिश की तो वह उसके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगीं. इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

अलीगढ़ एसएसपी ने लिया एक्शन

वीडियो सामने आते ही मेरठ एसएसपी की ओर से अलीगढ़ एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई इस पर सोमवार को अलीगढ़ एसएसपी ने आरोपी महिला दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया. बता दें कि महिला दरोगा रत्ना राठी तैनाती अलीगढ़ जिले के माहुआ खेड़ा थाने में तैनात है.

इसी के साथ ही पुलिस अधिकारियों के बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी से इस तरह के अमर्यादित व्यवहार की जरा भी उम्मीद नहीं की जाती है. साथ ही जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी महिला दरोगा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही गई है.

ये भी पढ़ें-नीतीश के हिजाब विवाद में कूदे यूपी सरकार के मंत्री…दे डाला और भी घटिया बयान; रिपोर्ट दर्ज-Video