यूपी सरकार ने दिया नए साल का तोहफा…! पुलिस कांस्टेबल के 32,679 पदों पर निकली भर्ती; नोटिफिकेशन जारी
UP Police Constable Vacancy : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के युवाओं को नए साल (New Year-2026) का तोहफा दिया है. दरअसल यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के पदों पर नई भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है ((UPPRPB Constable Vacancy)). इसी के साथ ही पुलिस विभाग में जाने की लाखों युवाओं के सपनों को साकार करने का मौका भी दिया है.
यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती– 2025 के अंतर्गत कुल 32679 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है. रुचि रखने वाले उम्मीदवार 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने से पहले करना होगा ये काम
यूपी पुलिस में जाकर समाज की सेवा करने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर (OTR) करना होगा. इसे upprpb.in के पोर्टल पर करना होगा.
कितना होगा वेतन?
अगर ऊपर दिए गए पद के लिए आपका चुनाव होता है तो आप को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रू0-21700 से 69100 रुपये, पे स्तर-3 का वेतन दिया जाएगा.
कुल 32679 पदों पर निकली है भर्ती
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस, रक्षी पीएसीसी/सशस्त्र पुलिस, रक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर के लिए कुल 32,679 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

ये है शैक्षिक योग्यता
यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक का किसी भी बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना जरूरी है तो वहीं आवेदन करते वक्त अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षिक योग्यता भी होनी अनिवार्य है.
जानें क्या है अधिमानी योग्यता (अतिरिक्त योग्यता)?
DOEACC/NIELIT संस्था से कंप्यूटर में “O” लेवल या उससे उच्च स्तर का प्रमाण-पत्र हो.
प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा की हो.
NCC का “B” प्रमाण-पत्र भी हो.
यहां बता दें कि अधिमानी योग्यता का अर्थ अतिरिक्त योग्यता से है. जिन अभ्यर्थियों के पास ये योग्यता होती है उनको समान अंक होने की स्थिति में प्राथमिकता दी जाती है. इसमें कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिए जाएंगे, बल्कि बराबर अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में चयन के समय प्राथमिकता तय की जाएगी.
आयु सीमा
जहां पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी है कि उन्होंने 1 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और अधिकतम 22 वर्ष की आयु से अधिक न हो. इसका मतलब ये है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद न हुआ हो.
तो वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है. अर्थात महिला अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए.
इसके अलावा आरक्षित वर्गों यानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अन्य विशेष श्रेणियों के अभ्यर्थियों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
ये हैं जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 31-12-2025 से 30-01-2026
आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 31-12-2025 से 30-01-2026
जमा किए गए शुल्क के समायोजन की तारीख 31-12-2025 से 02-02-2026
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्लूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपये
तो वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के लिए 400 रुपये
कुछ इस प्रकार है रिक्तियों का विवरण
पद का नाम श्रेणी पदों की संख्या
आरक्षी नागरिक पुलिस– पुरुष / महिला– 10,469
आरक्षी पीएसी / सशस्त्र पुलिस- पुरुष 15,131
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल– पुरुष 1,341
महिला बटालियन महिला 2,282
आरक्षी घुड़सवार पुलिस पुरुष 71
जेल वार्डर पुरुष 3,279
जेल वार्डर महिला 106
कुल पद — 32,679