UP News: अब महिलाओं और बच्चियों को थाने जाना जरूरी नहीं…ये 53 मोबाइल नंबर करेंगे मदद; पहचान भी रखी जाएगी गोपनीय

January 1, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow News: अक्सर महिलाओं या लड़कियों द्वारा शिकायत की जाती है कि थाने गए लेकिन किसी ने सुनी नहीं या थाने में उनके साथ ठीक से व्यवहार भी नहीं किया गया या फिर उनकी समस्या थाने जाकर भी नहीं ठीक हुई आदि-आदि लेकिन अब महिलाओं और बच्चों को शिकायत लेकर थाने जाने की जरूरत भी नहीं होगी और उनकी शिकायत सुनी भी जाएगी. 

यानी किसी तरह की हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और उत्पीड़न सहित अन्य अपराधिक घटनाएं होने पर अब महिलाओं या युवतियों को थाने के चक्कर लगाने की जरूरत हीं. बल्कि अब फोन से ही मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी से सीधे बात करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी और उनकी शिकायत पर कार्रवाई भी होगी. 

शासन के आदेश पर किया गया ये काम

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि 53 थानों में बने मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारियों को शासन के आदेश पर सीयूजी नंबर जारी किए गए हैं. तो वहीं एसीपी महिला अपराध सौम्या पांडेय ने मीडिया के जरिए समाज को संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं और बच्चे अब जारी नंबरों पर अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकेंगी. शिकायत दर्ज होते ही तत्काल उस पर कार्रवाई होगी. तो वहीं कार्रवाई पर वह संतुष्ट हैं अथवा नहीं उनसे मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी फीड बैक भी लेगा. उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉरेंश नीति के तहत मिशन शक्ति पांच में यह व्यवस्था की गई है. 

UP Police

 शिकायतकर्ता की नहीं खोली जाएगी पहचान

एसीपी ने इसको लेकर और जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता और शिकायत संबंधी जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा. पीड़िता की शिकायत पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी. पीड़िता का नाम इस स्थिति में गोपनीय रखा जाएगा. इसलिए उन्हें किसी भी बात से डरने की जरूरत नहीं है. पुलिस पीड़ित पक्ष को हर तरह से सुरक्षा प्रदान करेगी.

केंद्र जोड़े गए इमरजेंसी सेवाओं से

एसीपी ने मीडिया को जानकारी दी कि केंद्र को वीमेन पॉवर लाइन 1090, 112 से भी जोड़ा गया है. वह आगे बोले कि महिला अपराध से संबंधित जानकारी मिलते ही केंद्र प्रभारी तत्कार केंद्र से किसी को मौके पर भेजा जाएगा. या फिर यूपी 112 को फोन कर पुलिस मौके पर भेजी जाएगी. इसके अलावा 1090 से भी कार्रवाई कराई जा सकती है. साथ ही अगर पीड़िता चाहे तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा सकती है. केंद्र प्रभारी इस संबंध में उसकी पूरी मदद करेंगे.

मदद के लिए जारी हुए ये मोबाइल नम्बर

पूर्वी जोन

गुडम्बा (9454451156), गोमतीनगर विस्तार (9454451127), चिनहट (9454451232), इंदिरानगर (9454451182),  बीबीडी (9454451823), गोमतीनगर (9454451849), गाजीपुर (9454451834),  विकासनगर (9454451931), विभूतिखंड (9454451952)।

पश्चिमी जोन 

नाका (9454451209), चौक (9454451185),  कैसरबाग (9454451235),  वजीरगंज (9454451268), अमीनाबाद (9454451245), काकोरी (9454451297), पारा (9454451322), ठाकुरगंज (9454451329), सआदतगंज (9454451334), बाजारखाला (9454451332),  तालकटोरा (9454451358), दुबग्गा (9454451646).

उत्तरी जोन 

महिला थाना दो (9454451370), बीकेटी (9454451368),  इटौंजा (9454451372),सैरपुर (9454451380), मलिहाबाद (9454451376), अलीगंज (9454451404), महिगंवा (9454451433), मडियांव (9454451469), माल (9454451660), रहीमाबाद (9454451664), जानकीपुरम (9454451950).

दक्षिणी जोन

मोहनलालगंज (9454451671), सरोजनीनगर (9454451195),  बिजनौर (9454451705), निगोहां (9454451695), पीजीआई (9454451707), सुशांत गोल्फ सिटी (9454451722), बंथरा (9454451761), कृष्णानगर (9454451744), नगराम (9454451827), गोसाईगंज (9454451953)।

मध्य जोन 

 महानगर (9454451499), हजरतगंज (9454451504),   कैंट (9454451557), मानकनगर (9454451506), आशियाना (9454451564), हुसैनगंज (9454451568), महिला थाना (9454451608), आलमबाग (9454451669), हसनगंज (9454451837), गौतमपल्ली (9454451909), मदेयगंज (9454451775).

ये भी पढ़ें-जॉनसन बेबी पाउडर के इस्तेमाल से 2 महिलाओं को हुआ कैंसर…अब कंपनी देगी ₹362 करोड़