CM मोहन यादव का गाली वाला पुराना Video सोशल मीडिया पर फिर से वायरल

January 13, 2026 by No Comments

Share News

Mohan Yadav: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गाली देते दिख रहे हैं. ये वीडियो पुराना है जो कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कई अकाउंट से वायरल किया जा रहा है और भाजपा सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. ये वीडियो 2023 में विधानसभा चुनाव के वक्त भी वायरल हुआ था तो वहीं 2018 में भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था.

दरअसल मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेर रही है. तो वहीं छोटे से लेकर बड़े नेता सोशल मीडिया पर खुद को वायरल करने और अधिक से अधिक फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए नए– पुराने ऑडियोवीडियो तक वायरल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, मोहन सरकार पर कांग्रेस लगातार हमलावर है और लगातार एक न एक कमियां निकाल कर निशाना साध रही है. इसी क्रम में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव का पुराना वीडियो वायरल किया है जिसमें वह अपशब्द कहते हुए दिख रहे हैं.

इस वीडियो को 2023 में वायरल कर कांग्रेस के महामंत्री सैयद जाफर ने शेयर किया है और तंज कसते हुए मोहन यादव को ‘गालीबाज मंत्री’ कहा है. कांग्रेस महामंत्री सैयद जाफर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘शिवराज सरकार के मंत्री खुलेआम गुंडागर्दी पर आमादा, गालीबाज मंत्री मोहन यादव.’ फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-Bihar: भाजपा नेता की हत्या…बदमाशों ने गोलियों से भूना