Bihar: भाजपा नेता की हत्या…बदमाशों ने गोलियों से भूना
Bihar: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बुधवार (24 दिसंबर, 2025) की शाम को एक शख्स की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान रूपक सहनी (उम्र 23-24 साल के करीब) के तौर पर हुई है. वह भाजपा से जुड़े थे और पंचायत अध्यक्ष थे. तो वहीं रूपक के भाई दीपक सहनी भाजपा जिला आईटी सेल के संयोजक हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक खबर सामने आ रही है कि खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर घाट स्थित अपनी कंप्यूटर की दुकान पर रूपक साहनी बैठे हुए थे. तभी बाइक सवार अपराधी दुकान पर पहुंचे और जब तक कोई कुछ समझ पाता बदमाशों ने बिना कुछ कहे ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस पर उनको गोली लग गई और रूपक सहनी गंभीर रूप से घायल होकर दुकान में गिर पड़े.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई लोग जहां थे वहीं पर दुबक गए. कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीण जुट गए और फिर जख्मी हालत में रूपक को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उनको करीब पांच से छह गोली लगी है.
तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की तो मौके से खोखा बरामद हुआ है. पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है और बदमाशों की पहचान की जा रही है. इसी के साथ ही एफएसएल की टीम को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तो वहीं इस घटना के बाद से ही रूपह के घर पर कोहराम मच गया है. परिजनों ने हत्यारों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें-भाजपा विधायक के बेटे की शादी में फूटे 70 लाख के पटाखे…! आप भी देखें आतिशबाजी का शानदार नजारा-Video