Republic Day Viral Video: बॉर्डर-2 के गाने पर वर्दी में थिरके BSF जवान…जबरदस्त Video वायरल

January 26, 2026 by No Comments

Share News

Republic Day Viral Video: आज देश ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया. इस दौरान सोशल मीडिया पर फौजी भाइयों के कई वीडियो वायरल होते रहे. इसी में एक डांस वीडियो ने जमकर चर्चा बटोरी. इस वीडियो में फौजी भाई वर्दी में नाचते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान बॉर्डर 2 फिल्म के देशभक्ति गीत पर जोश के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं.

तो वहीं बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए दिखे और इस शानदार पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करते दिखे. तो वहीं इस वीडियो को जिसने भी देखा वह भावुक हो गया. इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. यूजर्स लगातार जवानों की तारीफ कर रहे हैं और उनको देश का असली हीरो बता रहे हैं. तो वहीं इस गाने के माध्यम से फौजी भाई परिवार से दूर रहकर किस तरह महूसस करते हैं, उसको बयां किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Yadav (@deepakyadav___)

ये भी पढ़ें-Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ‘पद्म पुरस्कार 2026’ की घोषणा…धर्मेंद्र सहित 131 नाम शामिल; शुभांशु शुक्ला को मिला अशोक चक्र- देखें पूरी लिस्ट