Republic Day Viral Video: बॉर्डर-2 के गाने पर वर्दी में थिरके BSF जवान…जबरदस्त Video वायरल
Republic Day Viral Video: आज देश ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया. इस दौरान सोशल मीडिया पर फौजी भाइयों के कई वीडियो वायरल होते रहे. इसी में एक डांस वीडियो ने जमकर चर्चा बटोरी. इस वीडियो में फौजी भाई वर्दी में नाचते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवान बॉर्डर 2 फिल्म के देशभक्ति गीत पर जोश के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं.
तो वहीं बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए दिखे और इस शानदार पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करते दिखे. तो वहीं इस वीडियो को जिसने भी देखा वह भावुक हो गया. इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. यूजर्स लगातार जवानों की तारीफ कर रहे हैं और उनको देश का असली हीरो बता रहे हैं. तो वहीं इस गाने के माध्यम से फौजी भाई परिवार से दूर रहकर किस तरह महूसस करते हैं, उसको बयां किया है.
View this post on Instagram