Ajit Pawar Plane Crash: “फोटो खिंचवाने के 100 रुपए लगेंगे…” अजीत पवार के निधन के बाद वायरल हुआ भावुक- Video

January 29, 2026 by No Comments

Share News

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में कल लैंडिंग की कोशिश करते वक्त महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया था जिसमें उनका निधन हो गया. आज उनका अंतिम संस्कार हुआ. इस हादसे में अजीत पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ सहित पांच लोगों की जान चली गई है. तो वहीं अंतिम संस्कार के दौरान अपने प्यारे नेता को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

आज यानी गुरुवार को अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ. तो वहीं सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनसे जुड़े कई वीडियो वायरल कर रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि वह एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे हैं. तो वहीं चाय पीने के बाद अजीत पवार कहते हैं, चाय कितने की थी?

इस पर लड़का कहता है, दादा, मुझे पैसे नहीं चाहिए. मुझे बस आपके साथ एक तस्वीर चाहिए. इस पर अजीत पवार मजाकिया अंदाज में कहते हैं तो फिर 100 रुपये लगेंगे. इस पर मौके पर मौजूद सभी लोग खिलखिला कर हंस पड़ते हैं. सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक कह रहे हैं कि वह महाराष्ट्र के सबसे प्रिय नेता थे. तो वहीं आज अंतिम संस्कार के दौरान के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें उनके प्रशंसक रोते हुए दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Ajit Pawar Death in Plane Crash: महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश…डिप्टी CM अजित पवार की मौत; फूट-फूट कर रो रहे प्रशंसक और परिवार, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित -Video