Ajit Pawar Death in Plane Crash: महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश…डिप्टी CM अजित पवार की मौत; फूट-फूट कर रो रहे प्रशंसक और परिवार, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित -Video

January 28, 2026 by No Comments

Share News

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र से दुखद खबर सामने आ रही है. यहां आज सुबह प्लेन क्रैश हो गया जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. हादसा महाराष्ट्र के बारामती में उस वक्त हुआ जब विमान लैंडिंग कर रहा था. हादसे में अजीत पवार की मौत के बाद महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है.

विमान हादसे में अजित पवार समेत सभी पांच लोगों की मौत हो गई है. इसी प्लेन में एनसीपी चीफ अजित पवार बैठकर बारामती जा रहे थे. बता दें कि अजीत पवार का जन्म 22  जुलाई 1959 को हुआ था और आज सुबह यानी 28 जनवरी 2026 को उनका निधन हो गया है. इस हादसे के बाद से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. पीएम मोदी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है. प्लेन लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हुआ. वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे. बारामती अजित पवार का गृह क्षेत्र है. बारामती पुणे जिले में है और यहां का एयरपोर्ट छोटे विमानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

फिलहाल अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन कहा जा रहा कि लैंडिंग के वक्त भारी बारिश या तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. सोशल मीडिया घटनास्थल के कई वीडियो वायरल रहे हैं जिसमें धू-धू कर प्लेन जलता हुआ दिख रहा है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

मौके पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पहुंच चुकी हैं और हालात की जानकारी ली जा रही है. तो वहीं डीजीसीए ने विमान में छह लोगों के सवार होने की बात कही है और सभी की इस हादसे में मौत हो गई है.

फूट-फूट कर रो रहा परिवार और प्रशंसक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का क्षत विक्षत शरीर जब एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा तो तमाम नेता और समर्थक भी वहां पहुंच गए और उनके निधन की पुष्टि होते ही रोना-पीटना मच गया. तो वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिवार और प्रशंसक फूट-फूट कर रोते दिख रहे हैं. फिलहाल उनके प्रशंसकों ने हादसे की सीबीआई जांच की मांग भी की है. तो वहीं सोशल मीडिया पर कई भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

मीडिया से बात करते वक्त एनसीपी नेता अनिल देशमुख रो पड़े

मीडिया से बात करने के लिए एनसीपी नेता अनिल देशमुख आए थे और जैसे ही अजित पवार के बारे में सवाल किया गया वह भावुक हो गए और उनकी आंखें आंसू से भर गई. बोलने की कोशिश की लेकिन गला भर्रा गया. हाथ जोड़कर चले गए.

क्यों जा रहे थे बारामती?

तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि वह आखिर बारामती क्यों जा रहे थे? बताया जा रहा है कि आज यानी बुधवार को बारामती में जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में अजित पवार की कई सभाएं आयोजित की गई थीं. इस घटना के बाद कार्यक्रमों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतज़ार किया जा रहा है.

विमान में सवार थे ये लोग

बता दें कि अजित पवार के साथ इस विमान में दो पायलट, उनके दो निजी सहायक (PA) और एक एनसीपी कार्यकर्ता भी सवार थे. पायलटों में फ्लाइट के कमांडर और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे. यानी अजित पवार के साथ विदीप जाधव, पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शाम्भवी पाठक भी विमान में सवार थे. अधिकारियों का मानना है कि विमान बारामती एयरपोर्ट की संकरी एयरस्ट्रिप पर उतरने की कोशिश कर रहा था.

जानें कौन थे अजित पवार?

बता दें कि अजित पवार एनसीपी के वरिष्ठ नेता थे और महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री थे और शरद पवार के भतीजे थे. हाल ही के सालों में पार्टी में विभाजन होने के बाद वह अपना गुट चला रहे थे. वह महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल थे और लंबे समय से राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभा रहे थे. उनकी उम्र 66 वर्ष थी. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे ने उनको छीन लिया.

ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छपरा के युवक ने कहे अपशब्द और दी धमकी…Video वायरल