Ghaziabad: ऑनलाइन गेम की लत… 3 सगी नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर दी जान; महिला IAS ने माता-पिता को दी ये सलाह
Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल ऑनलाइन गेम के चक्कर में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है. एक्सपर्ट का कहना है कि माता-पिता को ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे कितनी देर तक ऑनलाइन गेम खेल रहे हैं और कौन सा? यानी बच्चों पर लगातार नजर रखने की जरूरत है क्योंकि इसकी लत बच्चों की जान भी ले सकती है.
ये घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ में स्थित भारत सिटी सोसाइटी से सामने आई है. ये तीनों बहनें भारत सिटी के टॉवर नंबर B1 के फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं जिनकी उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की इतनी अधिक आदत थी कि वो अक्सर अपना सारा वक्त गेम खेलने में ही बिताती थी.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को भी वो ऑनलाइन गेम और कोरियन कल्चर खेल रही थी. इसी दौरान परिजनों ने उनसे ये गेम खेलने के लिए मना किया. इस पर वे नाराज हो गईं. जब परिजन कमरे से बाहर चले गए तो तीनों ने क्रोध में आकर अपार्टमेंट की नौंवी मंजिल से छलांग लगा थी. जिससे उनकी मौत हो गई.
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि लड़कियों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी, परिजनों ने जब उन्हें गेम खेलने से मना किया तो उन्होंने ये ख़तरनाक कदम उठा लिया. इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तो वहीं कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिस पर लड़कियों ने सॉरी पापा लिखा है. सोशल मीडिया पर बच्चियों का लिखा सुसाइड लेटर वायरल हो रहा है जिस पर लिखा है कि इस डायरी में जो कुछ लिखा है वो सब पढ़ लो.क्योंकि ये सब सच है. रीड नाउ. फिर लिखा है सॉरी पापा.
तो वहीं स्थानीय पुलिस ने तीनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
What social media/ online gaming can do… is just so cruel and dangerous. 😔📱
गाज़ियाबाद में तीन नन्ही नाबालिग बहनों की जान चली गई। कथित तौर पर वे एक ऑनलाइन कोरियन टास्क-बेस्ड गेम के जाल में फंस गई थीं, जिसमें self-harm जैसी खतरनाक चुनौतियां शामिल थीं।
मोबाइल की लत और वर्चुअल… pic.twitter.com/vL3LXJ5LjJ— Sonal Goel IAS 🇮🇳 (@sonalgoelias) February 4, 2026
महिला IAS ने माता-पिता को दी ये सलाह
सोशल मीडिया एक्स पर महिला आईएएस सोनल गोयल का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस घटना को लेकर चिंता और दुख व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा गाज़ियाबाद में तीन नन्ही नाबालिग बहनों की जान चली गई. कथित तौर पर वे एक ऑनलाइन कोरियन टास्क-बेस्ड गेम के जाल में फंस गई थीं, जिसमें self-harm जैसी खतरनाक चुनौतियां शामिल थीं। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि मोबाइल की लत और वर्चुअल दुनिया का असर इतना बढ़ गया कि लॉकडाउन में शुरू हुई ये आदत धीरे-धीरे पढ़ाई, दोस्तों और असली ज़िंदगी से दूरी बनाती चली गई और अपनी Life ख़त्म कर दी. उन्होंने आगे लिखा कि ये सिर्फ एक दर्दनाक घटना नहीं है, ये हम सबके लिए चेतावनी है। माता-पिता सतर्क रहें, बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नज़र रखें, उनसे खुलकर बात करें और डिजिटल सीमाएं तय करें. साथ ही सलाह दी है कि कोशिश करें कि बच्चों को सोशल मीडिया / अनरेगुलेटेड ऑनलाइन गेमिंग से जितना हो सके दूर रखें.
ये भी पढ़ें-“श्रीराम” पर लगा SC/ST एक्ट…गलती से फूट गई “रावण” बने कलाकार की आंख-Video