वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में 26 अक्तूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश…बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
Valmiki Jayanti: कल यानी 26 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस मौके पर सभी स्कूल व कार्यालय बंद रहेंगे तो वहीं वाल्मिकी मंदिर में शोभायात्रा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर बिठूर के वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे.
मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई थी और माता सीता को आश्रय मिला था और यहीं पर भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ और उन्होंने विद्या हासिल की थी. मुख्यमंत्री इस अवसर पर बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रवासियों को 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वह सम्मानित भी करेंगे. इस मौके पर वाल्मीकि समुदाय बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करेगा. लखनऊ के परिवर्तन चौक सहित कई स्थानों पर यज्ञ व पूजा-पाठ का आयोजन होगा. साथ ही झांकियां भी निकलेंगी.
ये भी पढ़ें-PM मोदी की तस्वीर के साथ घाट पर कोई कर गया टोना-टोटका…पुलिस तलाश में जुटी-Video