Anant Singh News: अनंत सिंह पर JDU से 6 साल के लिए निष्कासित… हाल ही में दिया था नीतिश के लिए मर्डर कराने वाला बयान-Video

October 24, 2026 by No Comments

Share News

Anant Singh News: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधान परिषद चुनाव के ठीक एक दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को जेडीयू (JDU) विधायक अनंत सिंह पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. आरोप है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे. इसीलिए उनको जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

मालूम हो कि हाल ही में अनन्त कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने नीतीश कुमार के शुरुआती राजनीतिक करिय में मदद के लिए 9 मर्डर करवाए थे. इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद होने से वह इस दावे से पूरी तरह पलट गए थे लेकिन इस बयान ने कहीं न कहीं पार्टी के अंदर खलबली जरूर मचा दी थी. माना जा रहा है कि इसी बयान का ही नतीजा है जो उनको आज पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

तो दूसरी ओर अनंत सिंह जेडीयू के पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ लगातार खुलकर बयानबाजी भी करते नजर आ रहे थे. उन्होंने चुनाव के दौरान खुलकर नीरज कुमार के खिलाफ विरोध जताया और जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन की बात कही थी. माना जा रहा है कि उनके निष्कासन का एक ये भी कारण हो सकता है.

ये भी पढ़ें-पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जमकर हुई फायरिंग, घटना को इस गैंग ने दिया अंजाम-Video