Valentine Day Gifts: पार्टनर को वैलेंटाइन्स डे पर गिफ्ट करें ये चीजें और जीत लें दिल…

February 13, 2026 by No Comments

Share News

Valentine Day Gifts: वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है. इस मौके पर युवक-युवतियां अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट्स या फिर ट्रीट आदि देते हैं या फिर साथ में समय बिताते हैं और इस दिन को यादगार बनाते हैं. इस दिन को प्यार का महीना कहा जाता है.

14 फरवरी के साथ दिन पहले से ही यानी 7 फरवरी से ही वैलेंटाइन वीक भी शुरू हो जाता है और फिर वैलेंटाइन डे के पहले रोज डे, किस डे, टैडी डे, हग डे, प्रपोज डे आदि सेलिब्रेट किया जाता है. तो वहीं वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए हर कपल कुछ न कुछ खास जरूर करता है. तो इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन से यूनीक गिफ्ट्स आप अपने पार्टनर को दे सकते हैं जिससे आप उनका दिल जीत लें…

अगर आपके प्रेमी या पति को फिट रहना पसंद होता है और वह जिम जाना पसंद करते हैं. तो आप अपने पार्टनर को जिम किट गिफ्ट कर सकते हैं और यही काम प्रेमिका या पत्नी के लिए भी किया जा सकता है. ये गिफ्ट उनको खुशी दे सकता है और रोजमर्रा के काम भी आ सकता है.

तो वहीं एक खूबसूरत फोटो फ्रेम, कुशन, मग या ब्रेसलेट आदि भी बनवा के दिया जा सकता है. जिसमें कोई यादगार फोटो लगवाई जा सकती है.

एक अच्छे गिफ्ट के तौर पर स्क्रैपबुक भी है, इसमें आप अपनी पहली व्हाट्सएप चैट का कोलाज या फिर साथ बिताए कुछ खास पलों की फोटो प्रिंट करके स्क्रैपबुक बना सकते हैं. इससे आपके पार्टनर को बेहद खुशी मिलेगी.

अगर आपका बजट अच्छा है तो आप अपने पार्टनर को ब्रांडेड कपड़े या जूते, या उसे जो पसंद हो वो परफ्यूम, सेल्फ-केयर किट, ग्रूमिंग किट, सनग्लासेस, बेल्ट आदि चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं.

लड़कों को वॉलेट्स गिफ्ट में दिया जा सकता है क्योंकि उनको वॉलेट्स काफी पसंद होते हैं. तो वहीं लड़कियों को उसके पसंदीदा रंग का पर्स गिफ्ट किया जा सकता है. पर्स या वॉलेट्स में आप दोनों की फोटो रख सकते हैं.

अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताना चाहते हैं तो लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं. बजट कम है तो आप दो दिन की छोटी ट्रिप पर भी जा सकते हैं. इससे अच्छा कोई और गिफ्ट नहीं होगा.

आजकल कई ऐसे पर्स आते हैं जिसमें बटन प्रेस करने पर कार्ड रखने वाला पार्ट बाहर निकल जाता है. ये भी आप ऑनलाइन खरीद कर अपने पार्टनर को दे सकते हैं.

तो वहीं पति-पत्नी अपने घर की छत या बालकनी को फेयरी लाइट्स या फिर मोमबत्तियों से सजा कर अपने पार्टनर की पसंद का खाना खुद बना कर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं. अक्सर पार्टनर को अपनी प्रेमिका या पत्नी के हाथ की

इसके अलावा स्मार्ट वॉच दे सकते हैं अगर आपका बजट है तो क्योंकि ये भी परेफक्ट आइडिया. लड़कों को स्मार्ट वॉच बेहद पसंद होती है. इसे स्टेटस सिम्बल भी माना जाता है. तो वहीं लड़कों को ब्रांडेंड कपड़ों के साथ ही ट्रेंडिंग शूज भी दिया जा सकता है. लड़कों को स्पोर्ट्स शूज तो हमेशा ही पसंद होते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. khabarsting.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें-Valentine’s Day पर ऐसे उतारा गया प्यार का भूत… कहीं प्रेमी जोड़ों की चप्पलों से हुई सुताई, तो किसी ने छत से फेंका पानी-Video