प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने के बाद बिपाशा बसु ने FDA से की शिकायत…कंपनी ने भेजा ये मैसेज-Video
Bipasha Basu Protein Powder Isopure Issue: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. दरअसल इस बार वो अपनी किसी फिल्म के लिए सुर्खियों में नहीं आई हैं बल्कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्रोडक्ट में मिले छोटे-छोटे कीड़ों का वीडियो शेयर किया है और आरोप लगाया है कि उन्होंने नया प्रोटीन पाउडर का डिब्बा खरीदा था लेकिन जैसे ही खोला अंदर कीड़ों का ढेर मिला.
उन्होंने इस वीडियो को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि अब आप ही मेरी मदद कर सकते हैं तो दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस को न्यूट्रिशन कंपनी “आइसोप्योर” ( Isopure ) ने नया प्रोडक्ट एक लेटर के साथ भेजा है. इसको भी एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. बता दें कि गूगल पर सर्च करने पर मालूम हुई कि जिस प्रोटीन पाउडर में कीड़े निकले हैं, उसकी कीमत भारत में करीब 11 हजार से 14 हजार के बीच में है.
Bipasa Basu finds worms in her protein powder while mixing it. This single example is enough to guess the level of Corruption FSSAI would be taking to pass third class expensive products.
Somebody give an Oscar of Corruption to FSSAI 👏 pic.twitter.com/WoHbom2PZX
— POL (@CptoneP) September 11, 2026
पत्र में लिखी ये बात
कंपनी ने लेटर में लिखते हुए बिपाशा को सलाह दी है कि ‘हाय बिपाशा, हमारे प्रोडक्ट को अपना प्यार और भरोसा देने के लिए धन्यवाद. यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है.” कंपनी ने आगे लिखा है कि हम आपकी फिटनेस जर्नी में एक भरोसेमंद साथी बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम हमेशा बेहतरीन चीजें देने की कोशिश करते हैं और हमारे हर काम में प्रोडक्ट की क्वालिटी और सुरक्षा सबसे अहम होती है.’
ऐसे करें असली प्रोडक्ट की पहचान
कंपनी ने पत्र में अभिनेत्री को कुछ प्वाइंट्स बताए हैं, ताकि असली प्रोडक्ट की पहचान की जा सके. कंपनी ने पत्र में आगे लिखते हुए कहा है कि ‘इस्तेमाल करने से पहले, सदैव याद रखें कि पैक पर दिए गए डिजिटल लेबल के जरिए प्रोडक्ट की असलियत की जांच कर लें.’ इसी के साथ लिखा है कि आपकी फिटनेस जर्नी के लिए हमेशा सबसे अच्छा चुनने के लिए शुभकामनाएं.
बिपाशा ने दिया ये जवाब
आज यानी शुक्रवार, 11 सितंबर को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंपनी द्वारा भेजे गए नए प्रोडक्ट और पत्र की तस्वीर शेयर की है और प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘इस मामले को इतनी गंभीरता से लेने के लिए टीम का धन्यवाद. तुरंत जवाब देने और असली प्रोडक्ट कहां और कैसे मिलेगा, यह बताने के लिए शुक्रिया. ऑल द बेस्ट. हमारे देश में मिलावट की समस्या बहुत बढ़ गई है. इसे पूरी तरह से ठीक करने की जरूरत है.’
बिपाशा ने ये लगाया था आरोप
10 सितंबर को बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट का वीडियो अपलोड करते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने नया डब्बा लिया और जब खोला तो डब्बे के अंदर छोटे-छोटे कीड़े मिले.
इसी के साथ ही इस वीडियो को तुकाराम मुंढे को टैग किया था और लिखा था ‘तुकाराम मुंढे, आप ही हमारी एकमात्र उम्मीद हैं, ताकि हम जो भी चीजें खरीदें, उनमें कोई मिलावट न हो या वे खराब न हों.’ इसी के साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया था.
बेटी के साथ कर रही हैं क्वालिटी टाइम स्पेंड
मालूम हो कि बिपाशा बसु एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं लेकिन बीते कई सालों से वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. वह पिछले कुछ सालों या कह लें शादी के बाद से लाइमलाइट से दूर हैं और बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. 2020 की वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में वह दिखी थीं. फिलहाल उनके फैंस चाहते हैं कि वह बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करें.
ये भी पढ़ें-Hanuman Ansh का क्रेज…फिल्म देखने पहुंचा मुस्लिम शख्स; Video वायरल