UP News: सरकारी स्कूल का बुरा हाल…सोती मिली शिक्षिकाएं; MDM भी निकला घटिया, Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

February 15, 2026 by No Comments

Share News

Mahoba News: सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जो कि उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं. एक वीडियो में दिख रहा है कि मिड डे मील के एक पैकेट दूध को आधी बाल्टी के पानी में मिलाकर बच्चों को परोसा जा रहा है तो वहीं दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि क्लास में बच्चे बैटे हुए हैं लेकिन शिक्षिकाएं सो रही हैं.

यह दोनो वीडियो एक ही स्कूल का बताया जा रहा है. फिलहाल इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका सोनी को प्रथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है और उनको प्राथमिक विद्यालय सिजेहरी में अटैच कर शिक्षा विभाग ने अपनी लाज बचा ली है. खबर सामने आ रही है कि प्रधानाध्यापिका की मौजूदगी में ही रसोइया ने बाल्टी भर पानी में दूध मिलाया था.

मांगा गया स्पष्टीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला कबरई ब्लॉक के ढिकवाहा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है. इन दोनों वीडियो के सामने आने के बाद इस स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस स्कूल की आड़ में यूजर्स यूपी के अन्य सरकारी स्कूलों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साध रहे हैं. तो वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने नोटिस जारी करके आरोपी प्रधानाध्यापिका से 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

वीक में 200 ML दूध देने का है नियम

मालूम हो कि मिड डे मील के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्चों को पोषण के रूप में हफ्ते में 200 मिलीमीटर दूध देने का प्रावधान है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से साफ होता है कि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है और पोषक युक्त दूध के नाम पर पानी परोसा जा रहा है. पूरी सिस्टम ही भ्रष्टाचार में लिप्त है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी कहा है कि इस स्कूल के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं, आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-भारत में चार तरह के हिंदू हैं, कौन है असली…? RSS मोहन भागवत ने बताया-Video