भारत में चार तरह के हिंदू हैं, कौन है असली…? RSS मोहन भागवत ने बताया-Video

February 7, 2026 by No Comments

Share News

Mohan Bhagwat News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संघ यात्रा के 100 साल पूरे होने पर आयोजित व्याख्यानमाला को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने हिंदूओं के साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लेन-देन सहित कई मुद्दों पर अपने विचार रखे.

संघ प्रमुख ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि हम विश्व गुरु बनेंगे, लेकिन सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि उदाहरणों के जरिए. वह आगे बोले कि अगर आप भारतीय हैं तो ये हुनर आपको विरासत में मिला है. इसी के साथ ही उन्होंने हिंदू को लेकर कहा कि भारत में चार तरह के हिंदू हैं. उन्होंने आगे कहा कि पहले वो हिंदू हैं जो गर्व के साथ यह कहते हैं कि हम हिंदू हैं.

तो दूसरे वो हैं जो यह कहते हैं कि हम हिंदू हैं तो क्या? इसमें गर्व करने वाली बात क्या है? तो वहीं तीसरे हिंदू वो, जो यह कहते हैं कि यह बात धीरे से बोलो कि हम हिंदू हैं और आखिर में चौथे वो हिंदू जो यह भूल गए हैं कि हम हिंदू हैं या फिर जिन्हें यह भूलने के लिए मजबूर कर दिया गया है कि वे असल में हिंदू हैं.’

हम दुनिया से नहीं रह सकते अलग-थलग

इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर दो टूक बयान देते हुए कहा, “हम दुनिया से अलग-थलग नहीं रह सकते.” वह आगे बोले, लेकिन लेन-देन जो भी करेंगे वो अपनी मर्जी से करेंगे. किसी के दबाव में नहीं करेंगे, न ही टैरिफ देखकर फैसले लेंगे.

स्वदेशी अपनाएं

मोहन भागवत ने स्वदेशी अपनाने की बात कही. वह बोले हम जो भी खरीदारी करेंगे, वह अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली होगी. आगे उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी को अपनाना चाहिए. जहां कोई विकल्प नहीं है और विदेश के अलावा कोई रास्ता नहीं है, वहां विदेशी वस्तुओं को भी अपनाया जा सकता है. उन्होंने आगे ये भी कहा कि ‘नीति के स्तर पर हम यह कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार में लेन-देन करना पड़ता है. नीति धीरे-धीरे चल रही है. नीति अपनी गति से बदलती है और आगे बढ़ेगी, लेकिन अपने घर के स्तर पर हम स्वदेशी को लागू करेंगे.’

ये भी पढ़ें-Islamabad Explosion: मस्जिद में जोरदार धमाका… 31 की मौत; 169 लोग घायल-Video