ये Video देखने के बाद कभी नहीं खाएंगे पानी पूरी…खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़; गोलगप्पे के पानी से निकला जिंदा चूहा
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोग पानी वाले बताशे यानी चटपटे गोलगप्पे (पानी पूरी) खा रहे हैं. इस दौरान कुछ ब्लॉगर्स भी इस दौरान नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे. वीडियो शेयर करने वाले का दावा है कि उनको गोलगप्पे वाले पानी से अचानक कुछ आवाज आई. इस पर पानी में झांक कर देखा तो जिंदा चूहा तैर रहा था और गोलगप्पे वाला उनको गोलगप्पे खिला रहा था. इस पर ब्लॉगर्स ने तुरंत चूहे को बाहर निकलवाया और पूरा पानी फिंकवाया गया.
वीडियो शेयर करने वाले ने कहा है कि सोचिए, अगर कैमरा ऑन न होता तो कितने लोग वही पानी खा लेते. इसलिए सेहत के लिए सावधान रहना जरूरी है. फिलहाल ये सामने नहीं आ सका है कि ये वीडियो कहां का है लेकिन चिंताजनक जरूर है. कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कहा है कि इन खाने-पीने की चीज बेचने वालों का जमीर मर गया है, अपना नुकसान न हो, इसलिए सैकड़ों लोगों की सेहत खराब करने में भी इनको कोई हिचक नहीं तो वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि इस तरह के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ये लोग अपने लाभ के लिए किसी की भी सेहत से खिलवाड़ करने में जरा भी हिचकते नहीं.
तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसी तरह बाजार में पैकेट बंद चिप्स, कुरकुरे आदि बिक रहे हैं जो बच्चों की सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है लेकिन माता-पिता अपने बच्चों को ये सब खिलाने में जुटे हैं. इस पर सरकार को बैन लगाना चाहिए क्योंकि इससे बच्चों का पेट अगर अभी से खराब हो जाएगा तो वे बड़े होकर पेट की न जाने कितनी ही बीमारी से जूझेंगे और करियर में कुछ खास नहीं कर पाएंगे. इससे देश का भविष्य क्या होगा ये चिंता का विषय है. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के हिसाब से लिखा गया है, इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नही करता.
कुछ ब्लॉगर्स गोलगप्पे की नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे, तभी अचानक पानी से आवाज आई। पास जाकर देखा तो गोलगप्पे के पानी में जिंदा चूहा तैर रहा था। तुरंत उसे बाहर निकाला और पूरा पानी फिंकवा दिया।
सोचिए, अगर कैमरा ऑन न होता तो कितने लोग वही पानी खा लेते। सावधान रहना जरूरी है। pic.twitter.com/64EoJZ6xKo
— खुरपेंची ढांचे (@Khurpenchinfra) February 15, 2026