गर्भवती मां का शव गोद में लिटा कर रात भर रोते रहे दो बच्चे…रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया मुस्लिम बाप; रूह कंपा देने वाला Video वायरल
Bihar Madhepura Railway Station Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो मासूम बिलखते दिख रहे हैं और मां की निर्जीव देह उनकी गोद में पड़ी है. इस दृश्य को जिस किसी ने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. सोशल मीडिया पर दिल को झकझोर देने वाला वीडियो NCIB Headquarters (@NCIBHQ) ने पोस्ट किया है और वीडियो कैप्शन में ये वीडियो बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन का बताया है.
वीडियो कैप्शन में लिखा गया है, बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक दृश्य ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया. प्लेटफॉर्म पर मां की निर्जीव देह पड़ी थी और उसके पास बैठी उसकी दो मासूम बेटियां बिलख-बिलख कर रो रही थीं. यह दर्दनाक तस्वीर इंसानियत को सवालों के कटघरे में खड़ा कर देती है.
वीडियो के साथ कैप्शन में आगे जानकारी दी गई है कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतका काजल ने आठ साल पहले मो. मुर्शीद से प्रेम विवाह किया था.चर्चा है कि किसी आपसी विवाद के चलते मुर्शीद ने कथित रूप से काजल का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसने काजल की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और बच्चों के साथ उसे मधेपुरा रेलवे स्टेशन ले आया. फिर यहाँ से डॉक्टर बुलाने की बात कहकर फरार हो गया.
इस दौरान दोनों बच्चे मां के शव को गोद में लेकर बिलखते रहे. फिर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद घर काजल के परिजनों का पता लगाया जा सका. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बेहद दर्दनाक है.
3 साल की बेटी ने बताई ये बातें
बता दें कि 25 वर्षीय मृतका काजल कुमारी जीतापुर भतखोरा निवासी मो. मुर्शीद की पत्नी थी. मृतका की 3 साल बेटी हुस्नाज ने रोते हुए जानकारी दी कि रात में पापा ने उसकी मां को मारा था और फिर ऑटो से स्टेशन पर लाकर रख दिया था. उसने ये भी बताया कि पिता ने पहले दोनों बहनों को स्टेशन पर लगे चेयर पर बैठाया फिर मां के शव को दोनों की गोद में लिटा दिया और बोला डाक्टर को लेने जा रहे हैं लेकिन वापस नहीं लौटे.करीब आठ घंटे तक दोनों बच्चियां अपनी मरी मां को जिंदा समझकर रेलवे स्टेशन पर लेकर बैठी रहीं और बिलखती रहीं जिस किसी ने भी बच्चियों को देखा उनकी आंखें नम हो गई.
हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
फिलहाल मामले की सूचना मिलते ही मौके पर सहरसा से GRP इंस्पेक्टर दिलीप कुमार और आरपीएफ की टीम पहुंची व शव का मुआयना किया तो पाया कि महिला के गले पर काले निशान हैं. इसके बाद पुलिस फांसी या गला घोंटने कर मारे जाने की बात कह रही है. फिलहाल शव को जीआरपी ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
एक रिश्तेदार ने किया दावा
सोशल मीडिया पर मृतका काजल के एक रिश्तेदार का बयान वायरल हो रहा है जिसमें उसने दावा किया है कि काजल गर्भवती थी और पिछले एक महीने से पति के साथ उसका विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस मृतका के पति की तलाश में जुट गई है.
मृतका को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
मृतका काजल को लेकर ग्रामीणों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दावा है कि 8 साल पहले काजल कुमारी मुस्लिम लड़के मो. मुर्शीद से प्रेम विवाह तो किया ही था लेकिन फिर ढाई महीने पहले वह अपनी दो बेटियों के साथ पड़ोस के मो. अंजार नाम के युवक के साथ घरसे भाग गई थी और तभी से उसी के साथ रह रही थी.
बिहार के मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर एक हृदयविदारक दृश्य ने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। प्लेटफॉर्म पर मां की निर्जीव देह पड़ी थी, और उसके पास बैठी उसकी दो मासूम बेटियां बिलख-बिलख कर रो रही थीं। यह दर्दनाक तस्वीर इंसानियत को सवालों के कटघरे में खड़ा कर देती है।
परिजनों… pic.twitter.com/5BAr7m6kZj
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) February 26, 2026
ये भी पढ़ें-शादी कर रहीं थीं मैम…स्टूडेंट स्टेज पर पहुंच गया सवाल लेकर; टीचर ने दिया ऐसा रिएक्शन-Video