शादी कर रहीं थीं मैम…स्टूडेंट स्टेज पर पहुंच गया सवाल लेकर; टीचर ने दिया ऐसा रिएक्शन-Video   

February 21, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज पर दुल्हा- दुल्हन खड़े हैं. इतने में एक स्टूडेंट दुल्हन के पास जाता है और कहता है मैम ये सवाल बता दीजिए, इस पर टीचर कहती हैं इस पीरियड के बाद आना कल बोला था न तुम्हें और फिर तेजी से हंस पड़ती हैं. टीचर का ये रिएक्शन इंटरनेट पर छा गया है.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस स्टूडेंट को पढ़ाकू कहकर बुला रहे हैं और कह रहे हैं कि अरे टीचर को उनकी शादी पर तो छोड़ दो.  तो वहीं कुछ का कहना है कि जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुंच जाए.

तो वहीं एक अन्य ने लिखा है डाउट विल क्लियर आफ्टर दिस मोमेंट. फिलहाल ये वीडियो कहां का और कब का है, ये सामने नहीं आ सका है लेकिन इस वीडियो ने ये साफ कर दिया है कि शिक्षक और बच्चों के बीच अच्छी बांडिंग पढ़ाई को और रोचक बना देती है.

ये भी पढ़ें-ये Video देखने के बाद कभी नहीं खाएंगे पानी पूरी…खुलेआम लोगों की सेहत से खिलवाड़; गोलगप्पे के पानी से निकला जिंदा चूहा