सरकारी स्कूल में बच्चों से पीठ-पैर दबवाती शिक्षिका का Video वायरल…शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Chitrakoot: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर लेटी हुई है और स्कूली ड्रेस पहने बच्चे उसकी पीठ और पैर दबा रहे हैं. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और लोग सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
यह वीडियो चित्रकूट के नया बाजार प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है. कहा जा रहा है कि वीडियो स्कूल में पढ़ाई के समय का है और बच्चों से पीठ-पैर दबाने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि शिक्षिका मधु कुमारी राय है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बीके शर्मा ने बताया कि वीडियो की जांचकी गई है और पाया गया है कि यह वीडियो प्राथमिक विद्यालय नया बाजार कर्वी का है और शिक्षिका का नाम मधु कुमारी राय है.
बीएसए ने आगे बताया है कि जांच में पाया गया है कि वह शिक्षण कार्य के दौरान फर्श पर लेटकर छात्राओं से मालिश करा रही थीं. उनका यह आचरण गंभीर अनुशासनहीनता को दर्शाता है. इसलिए उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसी के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी कर्वी को मामले की जांच सौंपी गई है. बीएसए ने ये भी बताया कि शिक्षिका बीमार भी नहीं है और वीडियो में ये बात पूरी तरह से स्पष्ट है कि वह मालिश कराते हुए मोबाइल फोन भी चला रही है. यानी जिस समय बच्चों को पढ़ाना चाहिए, उस समय वह बच्चों से सेवा करवा रही हैं. बीएसए ने बताया कि शिकायत मिली है कि शिक्षिका रोज ही ऐसा करती है, कभी बच्चों तो कभी रसोइया से मालिश करवाती है.
बीएसए ने आगे कहा कि स्कूल में बच्चों को पढ़ने और संस्कार सीखाने के लिए लाया जाता है. शिक्षण कार्य के दौरान इस तरह का व्यवहार कभी भी स्वीकार नहीं किया जा सकता. बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया हैं कि अगर शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान कोई भी शिक्षक बच्चों के साथ किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार करता पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी. इसलिए प्रधानाध्यापक स्कूलों पर नजर रखें.
“Principal wants foot massage in school.” 🚨
Madhu Rai, woman principal, lies on floor in
a govt primary school in UP’s Chitrakoot while girl students give her a foot massage.How can the future of children be shaped if principal herself exploits them like this? pic.twitter.com/dxLOjS5QR1
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) March 6, 2026
ये भी पढ़ें-Holi पर नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत…खुलेआम प्राइवेट पार्ट और कपड़ों…Video