Holi पर नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत…खुलेआम प्राइवेट पार्ट और कपड़ों…Video
Holi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि दो शख्स एक लड़की को गोद में उठा कर पानी वाले पाइप से उसके कपड़ों व प्राइवेट पार्ट में पानी डाल रहे हैं और लड़की खुद को बचाने की कोशिश कर रही है.
इतनी ही नहीं शख्स बार-बार लड़की के कपड़े भी उतारने की कोशिश कर रहा है तो लड़की खुद को बचाने की कोशिश कर रही है और कुछ लोग आस-पास खड़े होकर देख रहे हैं और फिर एक शख्स लड़की को बचाने के लिए आता है.
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर NCIB Headquarters @NCIBHQ द्वारा पोस्ट किया गया है और वीडियो पर कैप्शन लिखा गया है कि इस वीडियो को देखकर खून खौल गया –इसे होली खेलना नहीं कहा जा सकता. यह पूरी तरह से जाहिलपन, छिछोरापन और एक लड़की के सम्मान का खुला चीरहरण है. यह केवल एक महिला की गरिमा का अपमान नहीं, बल्कि पूरे सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना है.
इसी के साथ ही दावा किया गया है कि लड़की नाबालिग है, वीडियो कैप्शन में आगे लिखा गया है कि वीडियो में एक नाबालिग युवती के साथ जिस प्रकार की अमर्यादित हरकत की जा रही है, वह अत्यंत निंदनीय और घृणित है. ऐसे लोग इस देश, समाज और अपने परिवार – तीनों के लिए कलंक हैं। जब तक ऐसे लोगों को समाज के सामने बेनकाब नहीं किया जाएगा और उन पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटिया मानसिकता पर अंकुश लगना मुश्किल है.
इस वीडियो का स्थान अभी स्पष्ट नहीं है. यदि किसी मित्र के पास इस वीडियो से संबंधित कोई भी जानकारी हो – जैसे स्थान, समय या संबंधित व्यक्तियों की पहचान.. तो कृपया हमें अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि इस मामले में उचित और दंडात्मक कार्रवाई के लिए पहल की जा सके.
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. तो वहीं वीडियो इसी साल का है या पुराना इसकी भी जानकारी नहीं आ सकी है. फिलहाल इस वीडियो में गंदी हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. फिलहाल ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखा गया है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
इस वीडियो को देखकर खून खौल गया –
इसे होली खेलना नहीं कहा जा सकता। यह पूरी तरह से जाहिलपन, छिछोरापन और एक लड़की के सम्मान का खुला चीरहरण है। यह केवल एक महिला की गरिमा का अपमान नहीं, बल्कि पूरे सभ्य समाज को शर्मसार करने वाली घटना है।वीडियो में एक नाबालिग युवती के साथ जिस प्रकार… pic.twitter.com/S2sm3HrKE4
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) March 6, 2026
ये भी पढ़ें-स्कूल बस की टूटी फर्श से सड़क पर गिरी यूकेजी छात्रा… चढा पहिया;मौत-Video