अनागत साहित्य भागीरथी सम्मान से सम्मानित हुए अखिलेश द्विवेदी अलख

March 22, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अनागत साहित्य संस्थान एवं साहित्य की दुनिया के संयुक्त तत्वाधान में एक सरस काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार आरपी दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. सरस्वती एकेडमी भरत नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आरपी दुबे अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कवयित्री मीरा शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि सम्पादक नवल किशोर त्रिपाठी मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत रामसनेही विश्वकर्मा सजल की वाणी वंदना से शुरू हुई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश द्विवेदी अलख को अनागत साहित्य सृजन एवं संयोजन के लिए अनागत साहित्य भागीरथी सारस्वत सम्मान से अलंकृत करते हुए उन्हें सम्मान पत्र अंग वस्त्र एवं दोनों संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. इसी क्रम में आज की अध्यक्षता कर रहे आरपी दुबे ने अपने मुक्तक एवं गजल से सभी को भाव विभोर किया.

उसके उपरांत डॉक्टर अजय प्रसून, जी एल गांधी, डॉ रामराज भारती, प्रवीण पांडेय आवारा, मीरा शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी अलख, राम स्नेही विश्वकर्मा सजल, स्वतंत्र शुक्ला, नवल किशोर त्रिपाठी ने अपनी कविता, मुक्तक, छंद, गजल, गीत पढ़कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवीण पांडे आवारा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद आभार स्वतंत्र शुक्ल ने दिया.

ये भी पढ़ें-फेरे के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से लिया ऐसा वचन सभी हो गए हैरान….Video