Colombia Plane Crash: कोलंबिया में उड़ान भरते क्रैश हुआ एयरफोर्स का प्लेन… 90 सैनिकों की मौत-Video
Colombia Plane Crash: कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक वायुसेना का विमान उड़ान भरने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्लेन में कुल 110 लोग सवार थे. इसकी जानकारी कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने दी.
ब्लू रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया में एक सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम 20 सैनिक बच गए और 90 की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया के पुटुमायो प्रांत के पुएर्टो लेगुइज़ामो कस्बे में कोलंबियाई वायु सेना का एक सी-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 90 सैनिकों की मौत हो गई.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, कोलंबियाई वायु सेना का एक हरक्यूलिस वायु सेना विमान ने जैसे ही उड़ान भरी उसके तुरंत बाद पुटुमायो के पुएर्टो लेगुइज़ामो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विमान धूं-धूं कर जलता दिखाई दे रहा है. खबरों के मुताबिक, विमान में करीब 110 सैन्यकर्मी सवार थे, जिनमें दो पूरे विमान समूह शामिल थे. बचाव और आपातकालीन अभियान जारी हैं और हताहतों के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है.
BREAKING: Colombian Air Force plane carrying 110 people crashes near Puerto Leguízamo – local media pic.twitter.com/YroHAk1lHG
— BNO News Live (@BNODesk) March 23, 2026
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान कोलंबियाई वायु सेना का सी-130 हरक्यूलिस था, जो हवाई अड्डे के पास एक ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने अभी तक यात्रियों की पूरी सूची या हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।
वहीं ब्लू रेडियो ने अधिकारियों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि विमान में 110 सैनिक सवार थे और दुर्घटना एक शहरी केंद्र से मात्र 3 किलोमीटर (2 मील) की दूरी पर हुई.
🚨 Rescue efforts are underway after a Colombian Air Force aircraft crashed in Puerto Leguízamo.
The exact amount of souls on board is still unknown. https://t.co/Baj6vOOvpO pic.twitter.com/P4eHfAeopC
— Breaking911 (@Breaking911) March 23, 2026
मालूम हो कि इससे पहले भी यानी फरवरी के आखिरी दिनों में बोलिवियाई वायु सेना का एक और हरक्यूलिस सी-130 विमान राजधानी ला पाज के नजदीक घनी आबादी वाले ऑल्टो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस भयानक और दर्दनाक हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 30 अन्य घायल हो गए थे तो वहीं विमान के माल से नोट शहर भर में फैल गए थे जिसकी वजह से आम जनता और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की भी खबर सामने आई थी.
🇨🇴 At least 20 soldiers survived and 90 died in a military plane crash in Colombia, according to Blu Radio.
At least 90 soldiers died this Monday after a Colombian Air Force C-130 Hercules military aircraft crashed in the town of Puerto Leguízamo, in the department of Putumayo,… https://t.co/BV5goGdAEH pic.twitter.com/Yi0gycfsO9
— The Daily News (@DailyNewsJustIn) March 23, 2026