Colombia Plane Crash: कोलंबिया में उड़ान भरते क्रैश हुआ एयरफोर्स का प्लेन… 90 सैनिकों की मौत-Video

March 23, 2026 by No Comments

Share News

Colombia Plane Crash: कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक वायुसेना का विमान उड़ान भरने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्लेन में कुल 110 लोग सवार थे. इसकी जानकारी कोलंबिया के रक्षा मंत्रालय ने दी.

ब्लू रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबिया में एक सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम 20 सैनिक बच गए और 90 की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया के पुटुमायो प्रांत के पुएर्टो लेगुइज़ामो कस्बे में कोलंबियाई वायु सेना का एक सी-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 90 सैनिकों की मौत हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, कोलंबियाई वायु सेना का एक हरक्यूलिस वायु सेना विमान ने जैसे ही उड़ान भरी उसके तुरंत बाद पुटुमायो के पुएर्टो लेगुइज़ामो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विमान धूं-धूं कर जलता दिखाई दे रहा है. खबरों के मुताबिक, विमान में करीब 110 सैन्यकर्मी सवार थे, जिनमें दो पूरे विमान समूह शामिल थे. बचाव और आपातकालीन अभियान जारी हैं और हताहतों के बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है.

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान कोलंबियाई वायु सेना का सी-130 हरक्यूलिस था, जो हवाई अड्डे के पास एक ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने अभी तक यात्रियों की पूरी सूची या हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है।

वहीं ब्लू रेडियो ने अधिकारियों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि विमान में 110 सैनिक सवार थे और दुर्घटना एक शहरी केंद्र से मात्र 3 किलोमीटर (2 मील) की दूरी पर हुई.

मालूम हो कि इससे पहले भी यानी फरवरी के आखिरी दिनों में बोलिवियाई वायु सेना का एक और हरक्यूलिस सी-130 विमान राजधानी ला पाज के नजदीक घनी आबादी वाले ऑल्टो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस  भयानक और दर्दनाक हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 30 अन्य घायल हो गए थे तो वहीं विमान के माल से नोट शहर भर में फैल गए थे जिसकी वजह से आम जनता और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की भी खबर सामने आई थी.

ये भी पढ़ें-Ajit Pawar Death in Plane Crash: महाराष्ट्र में प्लेन क्रैश…डिप्टी CM अजित पवार की मौत; फूट-फूट कर रो रहे प्रशंसक और परिवार, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित -Video