Lucknow: यूजीसी के विरोध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर का घेराव…. सवर्ण मोर्चा का शंखनाद-Video
UGC Roll Back: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ देश भर में लगातार सवर्ण संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सवर्ण मोर्चा के सदस्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर शंखनाद करते हुए दिख रहे हैं. साथ ही यूजीसी काले कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं.
सवर्ण मोर्चा के इस विरोध के बाद यहां का पूरा माहौल बदला नजर आया और डिप्टी सीएम ने खुद दरवाजा खोला और फिर दोनों हाथ जोड़कर सवर्ण मोर्चा के नेताओं को नमस्कार किया. फिर सभी को अंदर लेकर गए जहां करीब एक घंटे बातचीत हुई और भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अनन्या नहीं होगा.
UGC के विरोध में DCM बृजेश पाठक के आवास पर सवर्ण मोर्चा का शंखनाद…✊🚩 pic.twitter.com/olBMk3L0dk
— आशीष व्यास (@ashishvyas__) April 2, 2026
मालूम हो कि सवर्ण मोर्चा के नेताओं ने यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताया और शंखनाद करते हुए इसका विरोध कर इसे वापस लेने की मांग की. सवर्ण मोर्चा ने यूजीसी के नए नियमों को उच्च शिक्षा संस्थानों में सवर्ण समाज के बच्चों के खिलाफ साजिश करार दिया. मोर्चा के नेताओं ने सरकार पर ये भी आरोप लगाया कि ये नियम दलित एक्ट के प्रावधानों के बावजूद सवर्ण छात्रों के जीवन को बर्बाद कर सकता है. इस कानून को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ब्रजेश पाठक ने कही ये बात
इस मौके पर पर डिप्टी सीएम ने हाथ जोड़ते हुए सवर्ण समाज के सामने कहा, मैं खुद सामान्य वर्ग से आता हूं. मेरी पूरी कोशिश है कि मैं अपने वर्ग के एक भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा. उन्होंने दावा किया कि सरकार सभी धर्म और जाति के साथ खड़ी है. इसी के साथ ही ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के उच्च नेतृत्व से इस मुद्दे पर बात करने का भरोसा दिलाया.
गलतफहमी मे मत रहना, कि UGC का विरोध शांत हो गया है? भाजपा की नींद हराम करने के लिए यह वीडियो काफी है।
शहर शहर गांव गली, हर जगह लोगों ने यह ठाना है कि मोदी को कुर्सी से हटाना है। pic.twitter.com/Ij49Mr6M5B
— Anuj Agnihotri Swatntra (@swatntra_anuj) April 2, 2026
सवर्ण समाज को मिटाने की साजिश
बैठक के बाद सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी, संयोजक संदीप सिंह और बसंत सिंह बघेल ने पत्रकारों से बाद करते हुए कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सवर्ण समाज को मिटाने की साजिश की जा रही है लेकिन इसे हम सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई फर्जी मुकदमा हमारे बच्चों पर लिखवा देगा तो बच्चों का जीवन बर्बाद हो जाएगा. इसलिए हम इसे किसी भी तरह से लागू नहीं होने देंगे. पहले से ही एससी-एसटी एक्ट में देखा गया है कि तमाम फर्जी मुदकमे दर्ज करा कर सवर्ण समाज के लोगों का जीवन बर्बाद किया जाता रहा है.
यूजीसी के मुद्दे पर सरकारी की आनाकानी आने वाले समय में उनको बहुत भारी पड़ने वाली है क्योंकि विरोध रोलबैक तक जारी रहेगा।#UGC_काला_कानून_वापस_लो #UGC_काला_कानून pic.twitter.com/GfexkbazmK
— PRARTHANA SINGH (@PrarthaSingh83) March 23, 2026