भाजपा सांसद ने ब्राह्मणों के लेकर दिया विवादित बयान…महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी ने मोहन भागवत और मोदी को लेकर साधा निशाना-Video

April 11, 2026 by No Comments

Share News

Yati Narasimhanand Giri On Sakshi Maharaj’s Brahmins Statement: उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज का ब्राह्मणों के लेकर विवादित बयान तूल पकड़ता जा रहा है. इस सम्बंध में ब्राह्मणों में जमकर रोष है तो वहीं महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने इस पूरे मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और यहां तक कह दिया है कि ये हिंदुत्व की राजनीति की हत्या कर रहे हैं.

बता दें कि यति नरसिंहानन्द गिरी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है तो वहीं साक्षी महाराज के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें वह ब्राह्मणों के खिलाफ खुलकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं. साक्षी महाराज कह रहे हैं कि “ब्राह्मणों ने किया ही क्या है. हमने वेद और पुराण लिखे और तुमने केवल सीता चुराई और क्षत्रियों के बच्चों की हत्या की”. इस तरह से साक्षी महाराज ने न केवल ब्राह्मणों बल्कि ब्राह्मणों के भगवान परशुराम पर भी विवादित टिप्पणी की.

तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यति नरसिंहानन्द गिरी ने निशाना साधते हुए कहा कि ये हिंदुत्व की राजनीति की हत्या है. मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी ने हिंदुत्व की राजनीति की हत्या कर दी. तो वहीं साक्षी महाराज को लेकर कहा कि इसे जो कुछ भी मिला वो हिंदुत्व की राजनीति से मिला. ये जहां जीतता है वहां इसकी जाति नहीं देखी गई.

इसे पता नहीं है कि वेदों को लिखने वाले ऋषि मुनि में ब्राह्मणों से लेकर शूद्र तक थे. महाभारात को लिखने वाले वेदव्यास ब्राह्मण ऋषि के पुत्र थे. यतिनरसिंहानन्द गिरी ने आगे कहा कि लेकिन वे साक्षी की तरह राजनीति नहीं करते थे. इसी के साथ ही गिरी महाराज आगे बोले कि रावण राक्षस है, उसे ब्राह्मणों ने ही घोषित किया तो वहीं राम को भगवान ब्राह्मणों ने ही बनाया.

यति नरसिंहानन्द गिरी ने और क्या कुछ कही देखिए पूरा वीडियो

साक्षी महाराज के विवादित बयान का वीडियो

ये भी पढ़ें-कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लड़ेंगे चुनाव…? पीएम मोदी इस काम पर दिया चौंकाने वाला जबाव -Video