कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लड़ेंगे चुनाव…? पीएम मोदी इस काम पर दिया चौंकाने वाला जबाव -Video

April 8, 2026 by No Comments

Share News

Aniruddhacharya Viral Video: सोशल मीडिया पर वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह चुनाव लड़ने की बात कहते दिख रहे हैं. दरअसल एक पॉडकास्ट में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे मोदी जी से एक शिकायत है. वह गौ हत्या बंद नहीं कर रहे हैं. अब अगर ये काम मोदी और योगी जी नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा? किसके ऊपर उम्मीद है. फिर..फिर हमें ही चुनाव लड़ना पड़ेगा. इतना कहते ही वह हंस पड़ते हैं लेकिन फिर वह कहते हैं कि फिर क्या करेंगे मजबूरी है फिर चुनाव लड़ना पड़ेगा.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं जिससे वह चर्चा में बने रहते हैं. इस वीडियो में उन्होंने ये बात कहकर कुछ इशारा किया है या फिर ये भी एक मजाक ही है, ये तो नहीं पता लेकिन बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स अनिरुद्धाचार्य के पक्ष में खड़े हैं और उनसे चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले लड़कियों को लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक बयान दिया था जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि उन्होंने माफी भी मांग ली थी और कहा था कि देश में तरह-तरह के कानून बन रहे हैं. अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ भी कानून बनना चाहिए. तो वहीं उनसे जब चुनाव लड़ने के सवाल किया गया और पूछा गया कि वो संसद बनने के बाद इसस तरह के कानून के लिए मुद्दा उठा सकते हैं. इस पर उन्होंने कहा था कि चुनाव लड़ने का समय अभी नहीं है, जब वो भी आएगा तो देखा जाएगा. यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि हम चुनाव लड़ने से इनकार नहीं कर रहे हैं. चुनाव लड़ने की बात आएगी तो लड़ा जाएगा.

तब भी इस वीडियो के वायरल होने पर उनके समर्थकों ने उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहा था और जमकर नारेबाजी उनकी कथा पंडाल में हुई थी. तो वहीं एक बार फिर से चुनाव वाली बात महाराज कह गए हैं. आखिर क्या चल रहा है अनिरुद्धाचार्य महाराज के दिमाग में? लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या अनिरुद्धाचार्य महाराज कोई प्लान बना रहे हैं और अगर वह चुनाव लड़ते भी हैं तो किस पार्टी से और कब? फिलहाल इन सवालों के जवाब के लिए समय का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें-कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पंडाल में पहुंचा मुस्लिम युवक…रखी ऐसी डिमांड कि वायरल हो गया Video