Parshuram Jayanti: आस्ट्रेलिया के मंदिर में स्थापित होगी ब्राह्मणों के भगवान परशुराम जी की मूर्ति…-Video
Parashurama Bhagwan Statue Australia: ब्राह्मणों के भगवान व भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती इस बार 19 अप्रैल को मनाई जा रही है. हालांकि भगवान परशुराम के भक्त कहीं-कहीं पर 20 अप्रैल को भी जयंती मनाएंगे. इसके लिए देश के तमाम हिस्सों में रैली आदि निकालने की तैयारी शुरू हो गई है तो वहीं सात समंदर पार भी भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित होने जा रही है.
राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर से मूर्ति बनकर सात समंदर पार सनातन संस्कृति का प्रसार करने के लिए जा चुकी है और अब इंतजार परशुराम जयंती का किया जा रहा है. सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में पहली बार भगवान परशुराम की दिव्य मूर्ति की ऑस्ट्रेलिया में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है.
यह भगवान श्री परशुराम जी की विशालकाय मूर्ति गोवा की राजधानी पणजी में स्थित है। 🙏🏻 pic.twitter.com/7ca8viSxOE
— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) December 6, 2025
जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित नेहर के गणेश मंदिर में संतों व महंतों द्वारा भगवान परशुराम की दिव्य मूर्ति की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आस्ट्रेलिया भेज दिया गया है. इस दौरान 11 विद्वान पंडितों ने शास्त्रोक्त विधि से मूर्ति का पूजन संपन्न कराया. संकष्टी चतुर्थी के मौके पर विशेष महाआरती और पूजा की गई. इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में संत-महंत मौजूद रहे.
यहां होगी स्थापना
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के क्रेगीबर्न स्थित काली माता मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी. महासभा के पदाधिकारियों का इस सम्बंध में बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि यह कदम भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.
परशुराम जयंती के कार्यक्रम
सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक,’परशुराम जयंती महोत्सव 2026′ के उपलक्ष्य में राजस्थान के कोने-कोने में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. पूरे महीने सांस्कृतिक संवाद, संगोष्ठियां, भव्य रैलियां व मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा.
एक माह में हुई है तैयार
बता दें कि आस्ट्रेलिया में भगवान परशुराम की जो दिव्य मूर्ति स्थापित होने जा रही है. वह करीब सवा दो फीट ऊंची है. इसे जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया है. मूर्ति को विशेष शिल्पकला के साथ करीब एक माह में तैयार किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया में बन रहा हैं
भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर…🙏 pic.twitter.com/afAvKb43SW— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) April 10, 2026
ये भी पढ़ें-भगवान परशुराम का फरसा बारिश में भीग रहा है हजारों सालों से लेकिन नहीं लगी जंग…इस मान्यता ने चौंकाया