दुबई में काम करना नहीं आसान…एक युवती ने Video वायरल कर बता दी असली समस्या की पूरी कहानी

April 17, 2026 by No Comments

Share News

Dubai Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती दुबई में नौकरी के दौरान होने वाली समस्या की जानकारी दे रही है. यह युवती भारत की रहने वाली है. 23 साल की सूर्या गायत्री का ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. सूर्या ने बताया है कि दुबई में अकेले रहना कितना मुश्किल काम है वो भी एक लड़की के लिए. वह कहती है कि परिवार से दूर रहने की वजह से उसे अकेलेपन ने परेशान कर दिया है.

सूर्या गायत्री बताती हैं कि वह एक अकाउंटेंट हैं. वह जिस कंपनी में काम करती हैं, उसी की तरफ से रहने की जगह उपलब्ध कराई गई. इससे वह बहुत खुश थीं और उनको इस बात पर गर्व हो रहा था कि उनको दुबई में काम करने का मौका मिला. इसलिए उन्होंने तुरंत इस ऑफर को स्वीकार कर लिया और दुबई चली गईं. वह कहती हैं कि पहले कुछ महीने तो उनके लिए बहुत अच्छे रहे. वह पूरी तरह से आजादी में जी रही थीं. खुद खाना बनाना, घर के काम संभालना और अपनी मर्जी से जीवन जी रही थीं. उनको कोई रोक-टोक नहीं थी.

वह खुशी-खुशी दिन गुजार रही थीं लेकिन अकेले कुछ महीने बीतने के बाद उनको अकेलापन महसूस होने लगा. वह ऑफिस में अकेली कर्मचारी थीं जो पूरे दिन किसी से बात नहीं कर पाती थीं और ऑफिस से घर लौटने के बाद भी उसे अकेले ही रहना पड़ता था. फिर उसका अकेलापन और बढ़ता गया. वह जहां रहती हैं वहां भी सूनसान इलाका है.

आस-पास कोई कैफे या सुपरमार्केट भी आसानी से उपलब्ध नहीं था. धीरे-धीरे उनके लिए इस अकेलेपन के साथ जीना मुश्किल होने लगा. वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गईं और उनको लगा लि वे डिप्रेशन में जा रही हैं.

फिर उन्होंने खुद को व्यस्त रखने का तरीका ढूंढ लिया. सूर्या कहती हैं कि वह मानती हैं कि कंपनी द्वारा दिया गया घर उनके लिए बड़ा फायदा था क्योंकि इससे उनका बजट सही था लेकिन हर अच्छे मौके के साथ कुछ चुनौतियां भी आती हैं.

सूर्या की यह कहानी उन युवाओं को एक संदेश देती है कि हम पैसे के लिए घर को छोड़कर कहीं दूर नौकरी के लिए चले तो जाते हैं लेकिन वहां अकेले रहना बहुत आसान नहीं होता क्योंकि बीमार पड़ने पर आपको खुद ही अपना ख्याल रखना होता है. तो वहीं अगर हम कम कमा रहे हैं लेकिन परिवार के साथ हैं तो किसी भी तरह की परेशानी आने या बीमार होने पर हमारे साथ पूरा परिवार खड़ा होता है और हमारी देखभाल करता है. हालांकि युवा वर्ग केवल ये सोचकर ही आगे न बढ़े ये तो नहीं हो सकता तो ऐसे में युवा जब भी कभी इस तरह की समस्या में फंसे तो वह खुद को किसी तरह से व्यस्त रखना सीखे या फिर अध्यात्म की ओर अपना ध्यान लगाए, मेडिटेशन, योगा आदि को भी अपना सकता है. कोशिश करे कि अच्छे और समझदार लोगों को अपना मित्र बनाए जो भावनाओं की कद्र करे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Gayathry (@_suryagayathry_)

ये भी पढ़े-बीच सड़क लड़की के साथ जबरदस्ती करने वाले लड़के का Video वायरल…पुलिस ने किया गिरफ्तार