बीच सड़क लड़की के साथ जबरदस्ती करने वाले लड़के का Video वायरल…पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 9, 2026 by No Comments

Share News

Fatehpur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा है और लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है. इसी दौरान सड़क पर चलते लोगों ने वीडियो बना लिया. वीडियो में लोग कह रहे हैं कि क्या ये तुम्हारा घर है जो तुम ऐसा कर रहे हो तो वहीं लड़का बेखौफ होकर कहता है कि वीडियो क्यों बना रहे हो? इस पर वीडियो में सुना जा रहा है कि लोग लड़के को मारने की बात कहते हैं और लड़की को छोड़ देने के लिए कहते हैं.

ये मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से सामने आया है. बताया जा रहा है कि लड़का बीच सड़क एक लड़की को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान लड़का बेखौफ होकर लड़की के साथ जबरदस्ती करता दि रहा है तो वहीं आस-पास खड़े लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी. इस पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन सैयद उर्फ जॉर्डन को गिरफ्तार कर लिया है.

लड़का खुद को लड़की का बॉयफ्रेंड बता रहा था. तो वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही दारोगा गुलाब सिंह की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर के पास के इलाके का बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानून कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लड़ेंगे चुनाव…? पीएम मोदी इस काम पर दिया चौंकाने वाला जबाव -Video